Skip to main content

सबको ऐसी सीख सिखाओ

ज्ञान की ज्योति

आओ बच्चो आई दिवाली
दीप जलाएं करो तैयारी
अन्धकार को दूर भगाओ
प्रेम सहित सब दीप जलाओ।

स्नेह सूत्र में सबको बांधो
दीवाली सच्ची तब ही जानो
संयम सत्य का पाठ पढ़ाओ
मेहनत कर भारत चमकाओ।

प्रेम की सीख सिखाकर के तुम
चढ़ते जाओ ज्ञान की सीढ़ी
भारत याद करेगा तुमको
याद करेंगी तुमको पीढ़ी।

दीवाली पर्व जब भी है आता
शुभ मंगल खुशियाँ है लाता
अन्धकार सब है खो जाता
रामराज्य फिर है हो जाता।

ज्ञान की ज्योति जलाते जाओ
सबको ऐसी सीख सिखाओ
भारत विश्व गुरू कहलाए,
पथ आलोकित यदि कर पाओ।

Comments