Skip to main content

बच्चों के हित

बच्चों को भी देश के संवैधानिक ढांचे में दखल का अधिकार दिये जाने की बातें जब तब उठती रही हैं, जो वाजिब भी है। आखिर देश में बच्चों की आबादी कम नहीं है और उनके बारे में बहुत गंभीरता से विचार करने वालों ने भी अक्सर उनका बहुत भला नहीं किया है। हमारे देश में जो पारम्परिक ढांचा है उसमें बच्चा अपने अभिभावकों के सपनों और आकांक्षाओं का एक हद तक गुलाम है।सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ
बच्चों को भी देश के संवैधानिक ढांचे में दखल का अधिकार दिये जाने की बातें जब तब उठती रही हैं, जो वाजिब भी है। आखिर देश में बच्चों की आबादी कम नहीं है और उनके बारे में बहुत गंभीरता से विचार करने वालों ने भी अक्सर उनका बहुत भला नहीं किया है। हमारे देश में जो पारम्परिक ढांचा है उसमें बच्चा अपने अभिभावकों के सपनों और आकांक्षाओं का एक हद तक गुलाम है। वे उससे वह सब चाहते हैं जो कई बार उसके पैदा होने से पहले से सोच रखा होता है। बगैर उसकी क्षमताओं और रुचियों का आकलन किये उस पर जिम्मेदारियों का बोझ लादने की तैयारी हमेशा रहती है। बच्चों को एक स्वतंत्र सत्ता के रूप में नहीं देखा जाता। कदम-कदम पर उनकी भावनाएं आहत होती हैं और अपने सपने जन्म लेने से पहले ही दूसरों के सपनों के आगे दम तोड़ते नजर आते हैं। अच्छा होता कि बच्चों को भी मतदान का अधिकार दे दिया जाता जिससे बच्चों के हितों को लेकर एक सामाजिक दबाव बनता। अपने ही घर में कई बच्चे अपने अभिभावकों के कठोर व्यवहार का सामना रोज करते हैं और उपर से अभिभावकों को अपराध बोध के बदलते संतोष होता है कि वे बच्चों को सुधारने का एक पुनीत कार्य कर रहे हैं। अपने ही बच्चों को प्रताड़ित करने वाले अभिभावकों को प्रायः सामाजिक आलोचना का भी सामना नहीं करना पड़ता उल्टे वे एक आदर्श प्रस्तुतकर्ता की भूमिका में दिखायी देते हैं। बच्चे जिस दुनिया की कामना करते हैं निश्चित ही वह इससे बेहतर दुनिया होगी। मतदान का अधिकार देने की हिमायत का यह कतई मतलब न निकाला जाये कि मैं उनके चुनाव लड़ने की बात कर रहा हूं। यह भी तो किया जा सकता है कि बच्चों के लिए प्रतिनिधि का अलग से चुनाव कराया जाये। यह प्रतिनिधि निश्चित तौर पर बच्चों के हितों की योजनाओं के साथ चुनाव लड़ें और जीतने के बाद बच्चों के हितों के संरक्षण की दिशा में काम करें। अलबत्ता उनके चयन के लिए बच्चे ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...