Skip to main content

गीत आचार्य संजीव 'सलिल'

गीत

छोड़ अहिंसा शस्त्र उठाओ

काले बादल ने रोका है फ़िर से मार्ग मयंक का.
छोड़ अहिंसा शस्त्र उठायें, सिर काटें आतंक का...

राजनीति के गलियारों से आशा तनिक न शेष है.
लोकनीति की ताकत सचमुच अपराजेय अशेष है.
शासक और विपक्षी दल केवल सत्ता के लोभी हैं.
रामराज के हैं कलंक ये, सिया विरोधी धोबी हैं.
हम जनगण वानर भालू बन साथ अगर डट जाएँगे-
आतंकी असुरों का भू से नाम निशान मिटायेंगे.
मिल जवाब दे पाएंगे हम हर विषधर के डंक का.
छोड़ अहिंसा शस्त्र उठायें, सिर काटें आतंक का...

अब न करें अनुरोध कुचल दें आतंकी बटमारों को.
राज खोलते पुलिस बलों का पत्रकार गद्दारों को.
शासन और प्रशासन दोनों जनगण सम्मुख दोषी हैं.
सीमा पार करें, न संदेसा पहुंचाएं संतोषी हैं.
आंसू को शोलों में बदलें बदला लें हर चोट का.
नहीं सुरक्षा का मसला हो बंधक लालच नोट का
आतंकी शिविरों के रहते दाग न मिटे कलंक का.
छोड़ अहिंसा शस्त्र उठायें, सिर काटें आतंक का...

अनुमति दे दो सेनाओं को, एक न बैरी छोडेंगे.
काश्मीर को मिला देश में कमर पाक की तोडेंगे.
दानव है दाऊद न वह या संगी-साथी बच पायें.
सेना और पुलिस के बलिदानों की हम गाथा गायें.
पूजें नित्य शहीदों को, स्वजनों को गले लगायेंगे.
राष्ट्र हेतु तन-मन-धन दे, भारत माँ की जय गायेंगे.
राजनीति हो चादर उजली, दाग नहीं हो पंक का.
छोड़ अहिंसा शस्त्र उठायें, सिर काटें आतंक का...

********************

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...