Skip to main content

मेरठ से जुड़े हो सकते हैं रणवीर एनकाउंटर के तार

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी
यह तो तय हो चुका है कि देहरादून में बागपत के रणवीर की हत्या की गयी है। एनकाउंटर का तो बस नाम दिया गया है। लेकिन इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है कि पुलिस ने आखिर ऐसा क्यों किया ? पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कहती है कि रणवीर के सीने पर एक नहीं दो नहीं पूरी दस गोलियां उतारीं गयीं थीं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि गोलियां मारने से पहले रणवीर को बुरी तरह से पीटा भी गया था। देहरादून पुलिस अब भी यदि एक बदमाश को एनकाउंटर में मारने का तमगा हासिल करना चाहती है तो इसे देहरादून पुलिस की बेशर्मी के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता है। रणवीर हत्याकांड में कई इत्तेफाक ऐसे हैं, जिन्हें नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता है। पहला इत्तफाक तो यह कि रणवीर का ताल्लुक मेरठ से भी रहा है। यहां से उसने एक इंस्टीट्यूट से एमबीए किया था। दूसर इत्तेफाक यह कि देहरादून के जिस मोहनी चौक पर कथित रुप से पुलिस और रणवीर के साथियों का झगड़ा हुआ और यह कहा गया कि रणवीर ने एसआई के हाथ से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीनकर उसकी कनपटी पर लगा दी थी,, उसी मोहनी चौक पर रहने वाले और पूरा नजारा देखने वाले सिविल इंजीनियर परवेज खान का ताल्लुक भी मेरठ से ही है। परवेज खान साहब ने ही पुलिस और लड़कों का बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। एक लड़के ने जब परवेज साहब पर रिवाल्वर तान दिया तो वह अपने घर लौट गए और वहां से अपनी सर्विस रिवाल्वर लेकर आए। हवाई फायरिंग की,, जिससे बदमााश भाग गए। बाद में रणवीर पुलिस के कैसे हत्थे चढ़ा ? कैसे उसका एनकाउंटर किया गया यह पुलिस की अपनी कहानी है। लेकिन पुलिस की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराशायी हो गयी है।
रणवीर की हत्या का सच जानने के लिए यह जरुरी है कि रणवीर के मेरठ प्रवास के समय की गतिविधियों को खंगाला जाए। उसका किन लोगों के साथ मिलना-जुलना था ? क्या उसकी कोई ऐसी थी दोस्त थी,, जो बाद में देहरादून शिफ्ट हो गयी थी ? क्योंकि इस सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मेरठ में पढ़ाई के दौरान रणवीर के किसी लड़की से अफेयर रहा हो और बाद में वह लड़की देहरादून शिफ्ट हो गयी, हो, जिससे रणवीर अक्सर देहरादून मिलने जाता हो ? हो सकता है कि लड़की के घर वालों को इस बात की भनक लग गयी हो। लड़की के घरवालों को यह पता हो कि रणवीर 3 जौलाई को फिर आएगा। सम्भव है कि उन्होंने एसआई भट्ट से रणवीर को सबब सिखाने की गुहार लगायी हो ? यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि जब एसआई भट्ट ने रणवीर और उसके कथित साथियों को मोटर साइकिल से जाते हुए मौहनी चौक पर चैकिंग के नाम रोका था तो उस समय एसआई भट्ट अकेले ही थे, जबकि रुटीन चैकिंग के दौरान भी एक एसआई के साथ दो या तीन पुलिस वाले जरुर होते हैं, जो हाथ या डंडे के इशारे से मोटर साइकिल रोकने के काम को अंजाम देते हैं। एसआई के साथ रणवीर की झड़प हुई होगी। एसआई ने थाने से जीप मंगवाई होगी। रणवीर को जबरदस्ती जीप में डालकर थाने ले जाया गया होगा। बहुत मुमकिन है कि थाने में थर्ड डिग्री देते समय रणवीर की मौत हो गयी होगी। इससे घबराकर पुलिस उसे रायुपर के जंगल में ले गयी और एनकाउंटर का ड्रामा रचा गया।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...