Skip to main content

कितने नेताओं में उमर जैसी ईमानदारी और हिम्मत है



राजेंद्र तिवारी
Editor, Bhaskar websites
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने ऊपर उंगली उठने भर से विचलित हो उठे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उमर ने विधानसभा में कहा कि जो झूठा इल्जाम पीडीपी के एक मेंबर ने लगाया है, मेरा मानना है कि मैं तब तक गुनहगार हूं जब तक मुझे बेगुनाह करार नहीं दिया जाता। उन्होंने स्पीकर से कहा कि आप सदन की कार्यवाही से इसे निकाल दें, आप गृह विभाग से इसकी जांच कराएं लेकिन मैं तब तक काम नहीं कर पाऊंगा जब तक मेरी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती। मेरे ऊपर एक ऐसा कलंक, एक ऐसा धब्बा लगाया गया है, मैं काम नहीं कर पाऊंगा। उमर सदन से निकले और अपने विधायकों और साथियों की लाख कोशिशों के बावजूद वे नहीं माने और गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बाद में उनके राजनीतिक सलाहकार देवेंद्र राना ने उनके इस्तीफा देने की आधिकारिक घोषणा की। यहां ध्यान देने की बात यह है कि यह सेक्स स्कैंडल पीडीपी-कांग्रेस शासन में 2006 में हुआ था।उमर ने राजनीतिक-सार्वजनिक जीवन में शुचिता का एक बड़ा उदाहरण देश के सामने पेश किया है। उमर का यह कदम ऐसी स्थितियों में असाधारण ही माना जाएगा जब देश में केंद्र से लेकर राज्यों तक कुर्सी से चिपके रहने वाले नेताओं की भरमार दिखाई देती हो। चाहें मायावती हों या बुद्धदेब भट्टाचार्य, नरेंद्र मोदी हों या करुणाकरण, लालू यादव हों या मुलायम, कितने नाम लीजिएगा, ऐसे नेताओं से संसद और विधानसभाओं की कुर्सियां भरी हुई हैं। मुझे इंदौर में किसी ने एक किस्सा सुनाया था कि लालबहादुर शास्त्री लोकसभा कैसे पहुंचे थे- पहला लोकसभा चुनाव था। उस समय कांग्रेस पार्टी हर सीट पर एक डमी उम्मीदवार भी रखती थी कि यदि जरूरत पड़ी तो डमी को टिकट दे दिया जाएगा। इलाहाबाद की सीट से लालबहादुर शास्त्री कांग्रेस के डमी उम्मीदवार थे। जो उम्मीदवार था वह नेहरू जी का बहुत खास था। लेकिन इलाहाबाद के एक छोटे से अखबार में उस उम्मीदवार पर भ्रष्ट आचार का आरोप लगाते हुए चार लाइन की खबर छपी। यह खबर नेहरू जी तक पहुंची, नेहरू जी ने उम्मीदवार बदलने का फैसला कर दिया। लोगों ने नेहरू जी को लाख समझाया लेकिन वे नहीं माने और इस तरह से लालबहादुर शास्त्री को टिकट मिल गया। लेकिन आज उसी इलाहाबाद से बड़े-बड़े अपराधी चुनाव लड़ते हैं।मायावती पर आरोप लगें तो लगें वे कुर्सी क्यों छोड़ें। लालूजी पर चाहें जितने मुकदमें चलें, वे सत्ता में बने रहते हैं। गुजरात में नरसंहार हो और नरेंद्र मोदी पर उंगलियां उठें तो क्या। कितने राजनेता हैं आज की तारीख में जो उमर जितनी ईमानदारी, हिम्मत और नैतिक ताकत रखते हैं? देश के हर सूबे, हर हिस्से को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है लेकिन हमारे महान नेतागण छटंकी भी नहीं है।क्या कहते हैं आप?


भास्कर डॉट कॉम से साभार प्रकाशित

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...