Skip to main content

ग़ज़ल

तारीफों को ओढ़ने वाले ऊँची ऊँची छोड़ने वाले
लाख ख़ुद को बढ़ा चढ़कर अब फूलों में तोले
लेकिन दुनिया कुछ भी बोले दर्पण झूट न बोले...........
सच्चाई बिन चाह न होती तन्हाई बिन राह न होती
प्यार की प्यास का अर्क अलग है अंगडाई बिन आह न होती
लाख तू मेरे नाम लिखे तकियों को खूब भिगो ले
लेकिन कजरारी आँखों का सावन न बोले
तारीफों को ओढ़ने वाले ऊँची ऊँची .....................
लाख ख़ुद को बढ़ा .................................
की गज़लों के है अपने मौसम गीतों के है अपने सरगम
पुरवा पचुवां सब बेमानी लहराते है प्यार के परचम
लाख तू अपने खुली हवा में तनहा तनहा डोले
लेकिन ये सर्दी से ठिठुरता तन मन झूट न बोले
तारीफों को ओढ़ने वाले............................
की मन सीनों तक आजाता है तन बांहों तक आजाता है
चाहे कितना कोई छुपा ले दिल होंठों तक आजाता है
लाख तू अपने तर्कों के शब्दों को रंग से धो ले
पर चेहरे के पल पल का परिवर्तन झूट न बोले
तारीफों को ओढ़ने वाल्व ऊँची ऊँची छोड़ने वाले
लाक ख़ुद को बढ़ा चढाकर अब फूलों में तोले
लेकिन दुनिया कुछ भी बोले दर्पण झूट न बोले

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...