Skip to main content

जिस गांव में बच्चे खेलते हैं नागराज संग


अहमदाबाद. एक कक्षा जहां सभी ध्यानपूर्वक देख-सुन रहे हैं। कुछ ही दूर पर एक जहरीला सांप है जो ध्यान लगाने का एक बेहतर माध्यम बना हुआ है। पश्चिम भारत के सौ छह बंजारा वाड़ी जाति की छह वर्षीय रेखा बाई ने सभी अन्य बच्चों की तरह दो वर्ष की आयु में पहली बार कोबरा जैसे जहरीले सांप को अपने हाथ से पकड़कर महसूस किया था।
यहां लगभग सभी बच्चे दस वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अपनी इस सपेरा जाति की परंपरा का निर्वहन करना प्रारंभ कर देते हैं। लिंग भेद को दरकिनार करते हुए सपेरा जाति की महिलाएं अपने पति अथवा भाई आदि की अनुपस्थिति में इन सांपों की देखभाल करती हैं। साथ ही वे परंपरागत बीन बजाकर तमाशा भी दिखाती हैं।
इस सपेरा जाति के प्रमुख बाबानाथ मिथुनाथ मदारी कहते हैं कि तमाशा दिखाने का यह प्रशिक्षण दो बरस की आयु में ही प्रारंभ हो जाता है। परंपरागत तरीके से दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण तब तक जारी रहता है जब तक प्रशिक्षु स्वयं अपने बल पर तमाशा दिखाने लायक नहीं बन जाता। बारह वर्ष की आयु तक बच्चे सांप के विषय में पर्याप्त जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। इसके बाद वे हजारों सालों से व भारत में राजाओं के समय से चली आ रही सपेरा जाति की इस परंपरा को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।
सपेरा वाड़ी जाति के ये लोग गुजरात के दक्षिणी इलाके में बेहद जहरीले सांपों के बीच रहते हैं। ये लोग किसी भी स्थान पर छह माह से अधिक नहीं ठहरते हैं। वाड़ी जाति के लोगों का सांपों से पौराणिक लोक गाथाओं के अनुसार जुड़ाव रहा है विशेषकर कोबरा प्रजाति के सांपों से। मदारी का कहना है कि जब देर रात हम अपने झोपड़ों के बाहर फुरसत के पलों में बैठते हैं तो अपने वंशजों के सांपों केदेवता और नागा जाति से हुए समझौते के बारे में चर्चा करते हैं।
हम बच्चों को विस्तार से समझाते हैं कि सांपों को किस तरह से अधिकतम सात माह तक उनके प्राकृतिक वास से दूर रखा जा सकता है। तमाशा दिखाने के दौरान या बाद में सांपों के साथ असभ्य व्यवहार की कोई गुंजाइश नहीं होती क्योंकि सांप और सपेरे के बीच गहरी मित्रता का भाव होता है। दोनों ही एक-दूसरे पर विश्वास दिखाते हैं।
वाड़ी जाति के प्रमुख कहते हैं कि हम सांपों के जहरीले दांतों को नहीं तोड़ते क्योंकि यह उनके साथ बहुत ही क्रूरता भरा व्यवहार होगा। हम उन्हें तंग नहीं करते क्योंकि ये सांप हमारे लिए अपने बच्चे की तरह ही होते हैं। मैंने बचपन से सांपों के साथ बिताए अपने जीवन में सांप द्वारा किसी आदमी को नुकसान पहुंचाय जाने की एक घटना के बारे में सुना है। इस घटना के पीछे का कारण यह था कि उस सांप को सात माह से अधिक अपने साथ रखा गया था।
सन १९९१ से जब से सांप का खेल दिखाना गैरकानूनी बना दिया गया है तब से सपेरा जाति पर राज्य और केंद्र सरकार का काफी दबाव बना हुआ है। मदारी कहते हैं कि जब भी कोई पुलिस कर्मी मिलता है तो वह हमारी जांच करता है और कुछ न कुछ छीनने का प्रयास करता है। हम राजकोट से 25 कि.मी. दूर रहते हैं और प्राय: भोजन और पानी की तलाश में गांव-गांव भटकते रहते हैं।


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. बहुत बढ़िया !!

    ReplyDelete
  2. सलीम जी बहुत खूब लिखा है अब इश्क की परिभाषा तो यही नजर आती है
    बहुत बढ़िया !!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...