Skip to main content

क्या यह सही है.....???!!!

इसलाम बेशक सबसे अच्छा धर्म है और मुसलमान एक अच्छे अमनपसंद लोग हैं लेकिन असल बात यह है कि आज मिडिया की नकेल पश्चिम वालों के हाथों में है, जो इसलाम से भयभीत है| मिडिया बराबर इसलाम और मुसलमान के विरुद्ध बातें प्रकाशित और प्रचारित करता है| वह या तो इसलाम और मुसलमान के विरुद्ध ग़लत सूचनाएं उपलब्ध करता/कराता है और इसलाम से सम्बंधित ग़लत सलत उद्वरण देता है या फिर किसी बात को जो मौजूद हो ग़लत दिशा देता है या उछलता है| अगर कहीं बम फटने की कोई घटना होती है तो बगैर किसी प्रमाण के मुसलमान को दोषी मान लिया जाता है और उसे इसलाम से जोड़ दिया जाता है| समाचार पत्रों में बड़ी बड़ी सुर्खियों में उसे प्रकाशित किया जाता है | फिर आगे चल कर पता चलता है कि इस घटना के पीछे किसी मुसलमान के बजाये किसी गैर मुस्लिम का हाथ था तो इस खबर को पहले वाला महत्व नहीं दिया जाता और छोटी सी खबर दे दी जाती है |

इसी तरह की एक ख़बर मैंने अमर उजाला अख़बार में पढ़ी जो मेरे ही शहर लखनऊ की है. ख़बर थी बड़े मंगल वाले दिन की. लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने लगभग सड़क पर ही एक हनुमान मंदिर और उसकी देखा-देखी आस-पास कई और भी मंदिर बन गये है जिसकी वजह से मंगलवार को काफी भीड़ होती है और सुरक्षा के नाम पर कुछ सिपाही या ट्रेफिक वाले भी मौजूद रहते हैं. दो लड़के जो कि व्यापारी थे, कपडे बेचते थे, दोपहर में कुछ प्रसाद या खाने की मंशा से मंदिर में गए और प्रसाद आदि खाया. अचानक उन्हें पुलिस वालों ने पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने उन दोनों युवकों को जो मुसलमान थे को जेल भेजने का पूरा बंदोबस्त कर लिया था और हवालात में डाल दिया. अगले दिन अख़बार में पहले पृष्ठ पर मुख्य रूप से खबर छापी. 
आप खुद देखिये...

बाद में उन्हें जब पता चला कि युवक निर्दोष हैं तो उन्हें पुलिस 4 दिन की हवालात की सज़ा और यातना के बाद छोड़ दिया. उन युवकों को छोड़ने की ख़बर अख़बार के मुख्य पृष्ठ तो छोड़िये सप्लीमेंटरी माई सिटी में तीसरे पेज पर बेहद छोटी और निष्प्रभावी छापी गयी.
आप खुद देखिये...  
क्या यह सही है.....???!!! क्या मिडिया सही काम कर रहा है...???!!! 
प्रस्तुति- सलीम खान

Comments

  1. इसी तरह पुलिस वाले भी अजीब गज़ब करते हैं....अभी परसों की ही बात है कि एक महिला अपनी भतीजी को लेकर हजरतगंज में पैदल जा रही थी पुलिस वालों ने पकड़ लिया और वेश्यावृति का चालान करके अन्दर करने की कोशिश कर ही रहे थे कि उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और लोगों के इकठ्ठा हो जाने पर और पुलिस से भिड जाने पर ही वो वहां से जा सकीं...

    ReplyDelete
  2. इससे पुलिस का निकम्मापन ज़ाहिर होता है जो किसी को भी अपराधी मान लेती है, बिना पर्याप्त प्रमाण जुटाए किन्तु इसका यह अर्थ कतई नहीं है की कोई मुस्लमान कभी भी अपराधी नहीं होता. यह सच होता तो कश्मीर से हिन्दू भागे नहीं होते. अधिकांश मुस्लमान शरीफ और सज्जन हैं यह बिलकुल सच है, कुछ बदमाश भी हैं-जैसे हर जाति और धर्म में होते हैं. कमी सिर्फ यह है कि हिंसक और तंग नज़रिएवाले मुसलमानों के आगे भले मुसलमानों को कभी आवाज़ उठाते नहीं देखा. अच्छा हिन्दू बुरे हिन्दू से दूरी रखता है, अपने धर्म को मानते हुए अन्य धर्मों को बराबरी से अच्छा मानता है, पर मुसलमानों को अन्य धर्म इसलाम की तरह स्वीकार्य नहीं हैं. खुद आप इसलाम को सबसे अच्छा कहते हैं. हम कहते हैं हर धर्म अच्छा है. मुसलमानों को यह मंजूर नहीं...यही गलत सोच दूरी पैदा करता है. अच्छा मुस्लमान अपने मजहब को माने और दीगर मजहबों के माननेवालों को भी अच्छा माने तो दूरी घटे.

    ReplyDelete
  3. सलीम भाई आप का दर्द सही है धर्म का अपराध और अपराधियों से , पर प्रश्न ये कि अधिकांश आतंकवादी मुसलमान है और कभी क्या मुस्लिम समुदाय नै इन आतंकवादियो का विरोध किया है ? आज भी मुस्लिम समुदाय Dr. कलाम साहब को अपना नेता नहीं मान पाया , और मुस्लिम समुदाय किस को अपना नेतृत्व देता है इस पर दूसरे समुदाये हमेशा चिंतित रहेते है . हर हिन्दू तहे दिल से मानता है की उपासना का हर रास्ता परम शक्ति जिसे राम कहै ,अल्लाह , गोड़ या और कुछ कहै , तक जाता है पर क्या मुस्लिम इस को मानता है ! गुजरात कि दंगो कि हिन्दू भी आलोचना करता है पर क्या कभी मुस्लिम समुदाय नै कश्मीर से निकाले गये हिदुओ के बारे मे भी विचार किया है ?

    ReplyDelete
  4. प्रारम्भ ने बहुत सही कहा है. चलो इस जी हुज़ूरी की बेला में कोई तो सच व हत कर कहने वाला मिला । क्या यह १००% सच नहीन है कि सारे आतन्क्वादी जो भी ,कहीं भी पकडे गये हैं सब मुस्लिम हैं। आप चिन्तन मनन करें, पायेंगें बात सही ही है.

    ReplyDelete
  5. Ghuma fira ke apni baat siddh karne men lagen hi rahte hain log

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...