Skip to main content

ग़ज़ल

बहुत खूबसूरत हो
तुम बहुत खूबसूरत
हो तुमकभी जो मै कह दू मोहब्बत है तुमसे
तो मुझको खुदारा ग़लत मत समझना
की मेरी ज़रूरत हो तुम
बहुत खूबसूरत हो तुम
है फूलों की डाली यह बाहें यह बाहें तुम्हारी
है खामोश जादू निगाहें तुम्हारी
जो काटें हो सब अपने दामन में रख लू
सजाऊ मै कलियों से राहें तुम्हारी
नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना
किसी और से देखो दिल न लगाना
की मेरी अमानत हो तुम
बहुत खूबसूरत हो तुम
है चेहरा तुम्हारा की दिन है सुनेहरा
और उसपर यह काली घटाओं का पहरा
गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है
यह लब है तुम्हारे की खिलता चमन है
बिखेरो जो जुल्फे तो शर्माए बादल
यह "अलीम" तो हो जाए पागल
वोह पाकीजा मूरत हो तुम
बहुत खूबसूरत हो तुम
जो बन के मुस्कुराती है अक्सर
शबे हिज्र में जो रुलाती है अक्सर
जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे
जो शायर को दे जाए पहलु ग़ज़ल
की छुपाना जो चाहे छुपाई न जाए
भुलाना जो चाहे भुलाई न जाए
वोह पहली मोहब्बत हो तुम
बहुत खूबसूरत हो तुम
बहुत खूसूरत हो तुम
अलीम आज़मी

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...