Skip to main content

कनिष्क कश्यप: क्यों उठ रहे मेरे ब्लॉग पर सवाल ?

मैंने जैसे हीं अपने ब्लॉग को एक सार्वजनिक स्वरुप दिया , मेरे अन्य मित्रवत व्यवहार करने वालो ने मेरे नक्से कदम पे चलते हुए , वही किया जो मैंने ! परन्तु मेरी और उंगली उठाने से बाज़ नही आए। उनका मानना है कि मैं अपने उद्देश्य को तो कुछ और बता रखा है , और ब्लॉग पर छप कुछ और रहा । मैं पूछता हूँ की अपनी शादी की सी डी बना कर , स्वयं को मुख्य किरदार निभाते हुए देखना , बहुत सुखदायक तो नही , पर अच्छा अवश्य लगता है। स्वयं को नायक की तरह , कैमरे के फोकस में देखना एक पल के लिए सुभाष घई की याद तो दिला हीं देता है।। अ़ब आपने गाँव में होली गाते तो देखा हीं होगा .... एक व्यक्ति पंक्तिओं को गाता हैं और पीछे -पीछे सब उसी को ढोलक और झाल की थाप पर दुहराते हैं। कोई मतभेद नही होता , कोई अलग सुर में नही गाता ..सब एक की सुनते हैं और गाते हैं ।मेरे (उस मित्र )मित्रों ने अपने ब्लॉग का उद्देश्य तो अवश्य बताया , पर उसका अर्थ ख़ुद नही समझ पाए ... उनके शब्दों में"दरअसल हमारा उद्देश्य है " भारतवर्ष में समसामयिक राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर सही वैचारिक दृष्टिकोण , जिसे हम भारतीय नजरिया भी कहते हैं , प्रस्तुत करना । "तो वो सिर्फ़ नज़रिया ही प्रस्तुत करेंगे । सिर्फ़ बातें हीं होंगी , जो गत साठ सालों से होती आ रही ही। हम किसी चर्चा के हिमायती नहं है । हम मनसा ,वाचा से ऊपर उठकर कर्मणा की बात कर रहे हैं । और कर्मणा को मै किसी भी कठमुल्लेपन से नही बंधना चाहता । बाज़ार के खिलाफ इस निर्णायक लडाई में हम कृष्ण के सामान , किसी भी हठधर्मिता से बचते हुए शस्त्र प्रयोग से बाज़ नही आएंगे । और जब आवश्यकता पड़ेगी तो बाज़ार के औजारों को उसी के खिलाफ इस्तेमाल करने से भी नही हिचकेंगे। मैं किसी हीरोइज़्म इन नेशनलिज़्म का प्रखर विरोधी हूँ । उम्मीद ही की मेरे मित्र और आप सभी , इस बात को समझ गयें होंगे । साम , दान , दंड , भेद ... और सभी की क्षमताओं का यथास्थान सदुपुयोग करके हीं , नए महाभारत का निर्माण हो सकता ही ।हमें पता होना चाहिए की युधिष्ठिर को झूठ कहाँ बोलना है ?
जय हिंद । जय स्वराज

Comments

  1. जी,किसी को भी आपके ब्लॉग पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए..यदि हो तो अपनी बात रखें....!केवल विरोध के लिए शोर ना करें..

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...