Skip to main content

लोकसंघर्ष !: छद्म पूँजी बनाम वास्तविक पूँजी -3

वर्तमान विश्व संकट: कारण और स्वरूप

पिछले लगभग एक सदी में ओद्योगिक अर्थव्यवस्था में भारी परिवर्तन हो गए हैवित्त पूँजी उत्पादक पूँजी से अलग होकर स्वतन्त्र स्वरूप धारण कर चुकी हैविश्व दो महायुद्धो से गुजर चुका हैऔर उसका बहुत बड़ा आर्थिक कारण वित्त पूँजी है19 वी सदी के अंत तथा 20 वी के आरंभ में पश्चिम में विशाल इजारेदारियो एवं एकाधिकारियो का विकास हुआकार्टेल ,ट्रस्ट ,कारपोरेशन इत्यादि ने अर्थतंत्र को अपने हित में इस्तेमाल करना शुरू कियाअर्थात आर्थिक साम्राज्यवाद का जन्म हुआऐसी ही कंपनिया आगे चलकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों ( ऍम .एन .सी ) में रूपांतरित हो हो गई
इजारेदारी और साम्राज्यवाद का एक महत्वपूर्ण आधार है 'वित्त पूँजी' इस शब्द का प्रयोग अक्सर ही लोग बिना सोचे समझे कहते है। लेकिन यह एक वैज्ञानिक सिद्धांत है। पश्चिम में हॉब्सन ,हिल्फर्डिंग ,लेनिन ,रोजा , लाक्सेम्बर्ग ,कार्ल कॉउस्की ने वित्त पूँजी और साम्राज्यवाद की अवधारणाएं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
जब ओद्योगिक पूँजी बैंकिंग की पूँजी के साथ मिल जाती है तो वह एक शक्तिशाली ताकत अर्थात वित्त पूँजी बन जाती है। वह समूचे अर्थतंत्र पर छा जाती है।

अर्थतंत्र की गति -

ओद्योगिक विकास सीधी रेखा में गमन नही करता है। उसमें उतार-चढाव आते है। लेकिन ये उतार चढाव बेतरतीब नही होते उनकी एक निश्चित बारंबारता होती है जिसकी कालिक भविष्यवाणी की जा सकती है। अर्थतंत्र में उभार उच्चतर बिन्दु पर होता है । यह आर्थिक चक्र या चक्रीय विकास मार्क्स की खोजो में एक था।
एकाधिकार कारोबार और वित्त पूँजी इस चक्र को विकृत करते है । अब उसकी बारम्बारता में स्वाभाविकता नही रह जाती है। 1929 -33 की महामंदी ने सारे विश्व ,खास तौर पर यूरोप और अमेरिका को अपनी चपेट में ले लिया था । उत्पादन में भारी गिरावट ,मुद्रा का अवमूल्यन ,स्टॉक बाजारों का धराशाई होना ,और बेकारी इसकी विशेषताएं थी ।
यह वित्त पूँजी का दबदबा था जिसके ओद्योगिक और कृषि उत्पादों की कीमतें धराशाई हो गई ,खासकर छोटे एवं व्यक्तिगत उत्पादक बरबाद हो गए और ओद्योगिक व्यवस्था बिखर गई , इस प्रकार पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा ,वित्त पूँजी, अपने ही एक आत्म हिस्से ,ओद्योगिक अंश को नष्ट करने लगती है ।

-अनिल राजिमवाले

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...