Skip to main content

A STUPID COMMON MAN और जूता


बिहार के बक्सर संसदीय क्षेत्र का एक गाँव जहाँ मनमोहन और सुशासन बाबु के दावों की कलई खुलती नज़र आती है । बिजली -पानी-सड़क -शिक्षा-रोजगार जैसी आधारभूत जरूरते अधूरी है । बार-बार वादे ! हर बार नए -नए नारे ! आख़िर वादाखिलाफी से तंग आकर उनका गुस्स्सा फूट पड़ा । लोगों से वोट मांगने पहुंचे बाहुबली ददन पहलवान का स्वागत मतदाताओं ने जूते-चप्पलो से किया । कल तक छाती तान कर वोट मांगने वाले बाहुबली ददन भी विरोध के इस ब्रह्मास्त्र से सहमे नजर आए ।

जी हाँ ," जूता " आज पुरे विश्व में विरोध का प्रतिक बन गया है । भारत में अरुंधती राय पर "युवा "(yuva) ने चप्पल क्या फेंका , नेताओ को जुतियाने का सिलसिला ही चल पड़ा । चिदंबरम के बाद नवीन जिंदल पर जूता चलते ही सारा चुनावी माहौल जुतामय हो गया । हर रोज कहीं न कहीं नेताओ की चुनावी सभा में जूतों की बारिश हो रही है ।

'विरोध' लोकतंत्र के लिए प्राणवायु का काम करता है । विरोध को अगर सम्मान न मिले तो लोकतंत्र को मृत समझा जाना चाहिए । हमारे यहाँ तो सम्मान की यह भावना कब की दम तोड़ चुकी है । विरोध के सारे संस्थानों को हाइजैक किया जा चुका है। पटना का हड़ताली चौंक हो या दिल्ली का जंतर-मंतर हजारों लोग जुलुस लेकर चीखते-चिल्लाते हैं और चले जाते हैं । कहीं कोई सुनने वाला नही ! नतीजा वही ढाक के तीन पात ! राजधानी में विरोध का , अपनी बात कहने का एक और संस्थान पिकनिक प्लेस में तब्दील हो चुका है । किसी साधारण आदमी के बस की बात नही कि वो यहाँ बुकिंग कर सके । कभी जन- आन्दोलनों की दिशा तय करने वाले जगहों पर आज बड़े- बड़े नेताओं की टेबल पॉलिटिक्स होती है । एक आम आदमी "{ A STUPID COMMON MAN }" क्या करे , कहाँ अपना विरोध दर्ज करे ? है कोई जवाब उनके पास जो' जूते' को विरोध का हथियार मानने से इंकार करते हैं ? आप असहमत हो सकते हैं पर, आम आदमी की मजबूरी को समझिये । सेलिब्रिटी , क्राइम और क्रिकेट के सहारे चल रही मीडिया में ख़ुद की आवाज पहुँचाना सहज नही है । तब आप लोगों को कोई ऐतराज़ नही हुआ जब , विरोध के लिए चड्डियों और कंडोम का सहारा लिया गया ? आपके हिसाब से तो इन्हे जंतर -मंतर पर चिल्लम -चिल्ली करनी चाहिए थी । लेकिन क्या इनकी आवाज़ आप तक पहुँचती ?एक ज़माने में गाँधी मीडिया के हीरो थे , उनका छोटा से छोटा कार्यक्रम तत्कालीन मीडिया की सुर्खियाँ बटोर ले जाता था ।उनके एक -एक वाक्य अख़बारों की लीड बन जाते थे । ऐसे समय में भगत सिंह को अपनी आवाज़ की गूँज सुनाने के लिए बम फोड़ने का हिंसक काम करना पड़ा था । एक आम आदमी कोई राहुल गाँधी तो हैं नही ! जो जरा सी छींक आने पर इनकी आवाज़ जनता तक पहुँच सके । राहुल कलावती के घर जाते हैं तो सारे देश को पता चल जाता है लेकिन इसी देश के दस करोड़ वानवासिओं के लिए एकल विद्यालय चलाने वाले के ० एन ० राघवन को कोई नही जनता ! ऐसे में विरोध का तरीका तो नया और मीडिया मसाला के हिसाब से ही होना चाहिए । फिलवक्त , जो भी हो विरोध के सारे तरीको पर जूता फेंकना भारी पड़ता दिख रहा है । चंद युवाओं की मुहीम करोडों लोगों के लिए रामबाण साबित हो रहा है । आगे-आगे देखिये होता है क्या ?

Comments

  1. सुन्दर लिखा है
    इसी तरह लिखते रहिये

    ReplyDelete
  2. हम दोनों मिल के देखते है क्या होता है !

    ReplyDelete
  3. बहुत बहुत शुक्रिया !
    आपने बहुत ही खुबसूरत रूप से विस्तार किया है ! आप की हर एक कहानी और कविता लाजवाब है!

    ReplyDelete
  4. babli ji samjha nahi ye kaisa comment hai ? kahani to maine likha hi nahi ............ ye sahity nahi rajnaitik mudda hai behtar hoga yadi aap sabhi apni ray sambandhit mudede par de

    ReplyDelete
  5. देखकर पहली बार ऐसा लगा की कोई अच्चा ब्लॉग पढ़ रहा हूँ, लिकते रहो हम आपके साथ हैं.

    ReplyDelete
  6. जयराम जी बबली जी की बात अपनी समझ से भी बड़ी निकली यार

    ReplyDelete
  7. जयराम जी आपका यह लेख मैं देर से पड़ सका और इसे आपने इतनी खूबसूरती से लिखा है की मुझे मजबूरन सबसे ऊपर लगाना पढ़ा !
    आप इसी तरह अपना सहयोग हम तक पहुंचाते रहेंगे यही आशा है !
    जय हिन्दुस्तान-जय यंगिस्तान

    ReplyDelete
  8. संजय जी और तमाम ब्लॉगर मित्रों ,
    मैं लेखन थोथी प्रशंसा पाने के लिए नहीं करता हूँ .
    मेरे लेखन का उद्देश्य सार्थक मुद्दों पर बहस के जरिये जागरूकता पैदा करना है .
    मैं कोई व्यावसायिक पत्रकार नहीं बल्कि राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता हूँ . और पत्रकारिता को क्रांति का हथियार मानता हूँ .
    इतना सब कहने का मतलब कि पोस्ट पर टिप्पणी करते समय कृपा कर सम्बंधित मुद्दे का ध्यान रखें और केवल दिखावटी तारीफ न करें .
    मसलन , कुछ टिप्पणी जैसे - अच्छा लिखा है, बहुत अच्छा लिखा है, बढ़िया लेखन , शुभकामनाये , आदि . इनसे ऐसा लगता है कि बस बगैर पढ़े कुछ भी लिख दो और चलते बनो . जरा मेरी बात को अन्यथा नहीं लेंगे .
    --

    ReplyDelete
  9. संजय जी और तमाम ब्लॉगर मित्रों ,
    मैं लेखन थोथी प्रशंसा पाने के लिए नहीं करता हूँ .
    मेरे लेखन का उद्देश्य सार्थक मुद्दों पर बहस के जरिये जागरूकता पैदा करना है .
    मैं कोई व्यावसायिक पत्रकार नहीं बल्कि राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता हूँ . और पत्रकारिता को क्रांति का हथियार मानता हूँ .
    इतना सब कहने का मतलब कि पोस्ट पर टिप्पणी करते समय कृपा कर सम्बंधित मुद्दे का ध्यान रखें और केवल दिखावटी तारीफ न करें .
    मसलन , कुछ टिप्पणी जैसे - अच्छा लिखा है, बहुत अच्छा लिखा है, बढ़िया लेखन , शुभकामनाये , आदि . इनसे ऐसा लगता है कि बस बगैर पढ़े कुछ भी लिख दो और चलते बनो . जरा मेरी बात को अन्यथा नहीं लेंगे .
    --

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...