Skip to main content

कल बस में बात-चित के दौरान एक यात्री ने कुछ प्रश्न खड़े किए,उसने जो कुछ कहा हु -बहू नीचे लिख रहा हूँ ।
" वर्तमान राजनीति के तीन तथाकथित युवा प्रतिनिधि राहुल , प्रियंका और वरुण ,सब के सब गाँधी !कांग्रेस हो या भाजपा गाँधी परिवार हावी है ! क्या देश में एक नेहरु खानदान ही नेता जनने की क्षमता रखता हैं ? कितना बड़ा दुर्भाग्य है हमारा , लोकतान्त्रिक देश में राजवंश की स्थिति बन गई है !क्या भाजपा में वरुण गाँधी को बढावा देकर वंशवाद को मजबूत नहीं किया जा रहा है ? क्या " party with difference " का नारा देने वाली भाजपा अपने मूल्यों और आदर्शों से भाग नही रही ? सत्ता पाने के लिए देश के लोकतंत्र को नेहरू परिवार के हवाले कर देना क्या उचित है ? पता नही , जनता क्या सोचती है ? न जाने क्यूँ कुछ युवा राहुल और वरुण के पीछे पागल हैं ? जो भी हो कम से कम भाजपा को परिवारवाद और वंशवाद से बचना चाहिए था !"
मैंने तो काफी कुछ सोचा । आप भी सोचिये और बताइए क्या इस देश की आने वाली राजनीति में नेहरू परिवार ही एक मात्र विकल्प तो नही होगा ? अगर हुआ , तो इसको रोकना चाहिए कि नही ?

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...