Skip to main content

Loksangharsha: मुक्तक




आदमी तोलों में बंटता जा रहा है ।
सांस का व्यापार घटता जा रहा है ।
जिंदगी हर मोड़ पर
सस्ती बिकी-
पर कफ़न का भावः बढ़ता जा रहा है

कल्पना मात्र से काम बनते नहीं
साधना भावः से साधू बनते नहीं
त्याग ,त़प , धैर्य मनुजत्व भी चाहिए -
मात्र
वनवास से राम बनते नहीं

मानव
मन सौ दुखो का डेरा है
दूर तक दर्द का बसेरा है
रौशनी खोजने से क्या होगा
जबकी हर मन में ही अँधेरा है

राखियो के तार तोडे, मांग सूनी कर गए
देश की असमत बचाते,कोख सूनी कर गए
बलिदानियों के रक्त को सौ-सौ नमन
वे हमारे राष्ट्रध्वज की शान दूनी कर गए

डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

Comments

  1. सुमन जी,
    रही जी के मुक्तक यथार्थ परक हैं
    - विजय

    ReplyDelete
  2. bahut khoob likha hai aapne..............yatharth ko prastut kar diya.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...