Skip to main content

Loksangharsha


प्यास बढ़कर आज खंजर सी लगे है ।
कांच की दीवार पत्थर सी लगे है ॥

उस परी की निगाहों की कसम -
पुतलियों की शाम सुंदर सी लगे है ॥

है दरख्तों को बहुत उचाईयों का गम -
बंदिशों की फांस अन्दर सी लगे है॥

इंसान जो ईमान हक़ सचाइयो पर है -
पर्वतो की राह कंकर सी लगे है ॥

डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ' राही '

Comments

  1. bahut hi badhiya sher.sabse pahla sher to bahut hi badhiya likha hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर