Skip to main content

Loksangharsha: ग़ज़ल

ग़ज़ल

अम्बरीश 'अम्बर '
बाराबंकी

जवां है प्यार व श्रृंगार व मनुहार होली में ।
हमें करना है सागर पार अबकी बार होली में ॥
स्वयं को कुछ नही बच्चों को बस सामान्य सा तोहफा ,
दिया साड़ी है साली को बड़ी रंगदार होली में ।
मोहब्बत की दिशा में , बड़ी दुशवारियाँ लेकिन ,
है पाती इश्क की नौका सही पतवार होली में।
उडे गुझियाँ से सोंधी तथा जब खीर से खुशबू,
छुहारा भी लगे दिखने हमें रसदार होली में।
नशा चढ़ता है जब भी शीश पर होली मनाने का ,
तभी लगती है हर फटकार हमको प्यार होली में ।
बहुत आनंद आता है तभी इस रंग क्रीडा में ,
साथ में जब नए हम उम्र हो दो चार होली में।
चलो मिलकर सजाएं इस तरह गंगो जमन संस्कृति ,
बने दिन से जगह पर एक था ठहरा रहा 'अम्बर' ,
ढूँढने चल पड़ा मैं भी अब अपना प्यार होली में॥

मो.नो-09450277970

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...