Skip to main content

पवित्र काबा के बारे में दुर्लभ जानकारी - डोन्ट मिस इट !

पवित्र काबा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ जानकारी यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ| आशा है आप सबको मुसलमान के सबसे पवित्र धर्मस्थल के बारे यह जानकारी अवश्य अच्छी लगेगी!  

काबा के बनने का प्रारंभ हज़रत इब्राहीम (ईश्वर की उन पर शांति हो) के द्वारा ईश्वर के पवित्र सन्देश एवं आदेश पर हुआ था | यह साउदी अरब के मक्का शहर में है| मक्का अल्लाह का घर है| 

काबा काले रंग की चादर से लिपटा हुआ है, इस काले रंग के चादर को 'किस्वा' कहते हैं | 'किस्वा' को हर साल नया बनवा कर बदल दिया जाता है| मक्का की एक विशेष फैक्ट्री ही इसको डिज़ाइन करती है और बनाती है | इसकी क़ीमत लगभग SAR 17 मिलियन (यानि लगभग 221 मिलियन भारतीय मुद्रा) होती है| इसका कुल वज़न 670 किलोग्राम होता है और यह काले रंग का सिल्वर डाईड कपडा होता है | कपडे पर कुरान की आयतें (श्लोक) लिखीं हुईं हैं जिनके लिखने में 120 किलोग्राम शुद्ध सोने और 50 किलोग्राम शुद्ध चाँदी का इस्तेमाल होता है| कपडे का कुल क्षेत्रफल 658 वर्ग मीटर होता है| 

काबा से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण व दुर्लभ तस्वीरें मैं जोड़ रहा हूँ| यह तस्वीरें ही अपने आप में काबे के बारे में पूरी जानकारी बयां कर देंगी| कृपया इन चित्रों को ज़्यादा साफ़ देखने के लिए इन पर चटका लगायें|




















लेख द्वारा: सलीम खान स्वच्छ सन्देश: हिन्दोस्तान की आवाज़ लखनऊ व पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

अगली पोस्ट में पढें : काबा का इतिहास

Comments

  1. जरुर दोस्त इतनी अच्छी जानकारी कोई भी मिस करना नहीं चाहेगा
    आपने इतनी अच्छी जानकारी दी जो शायद मुझे कभी नहीं मिल पाती बहुत खूब

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद संजय जी !

    ReplyDelete
  3. निश्चित रूप से यह दुर्लभ जानकारी है
    अच्छा काम कर रहे हो आप,मैं एक मुस्लिम होकर भी इतना नहीं जानती
    अच्छा लिखा है

    ReplyDelete
  4. आमीन की इसी तरह की जानकारी हमेशा मुझे मिलती रहे
    बढ़िया है

    ReplyDelete
  5. bahut hi achhi jaankari ...thanks

    ReplyDelete
  6. आपने बहुत अच्छी जानकारी यहाँ पर दी है. ऐसी जानकारी और भी देते रहे.आपको बहुत बधाई.
    रवि अजितसरिया

    ReplyDelete
  7. Yah sab bata kar tum kya darshana chahte ho?

    ReplyDelete
  8. Thats really knowledgeable article thnaks Saleem Even I as a muslim didn't know about this.

    ReplyDelete
  9. http://go2.wordpress.com/?id=725X1342&site=indianhitler.wordpress.com&url=http%3A%2F%2Fsureshchiplunkar.blogspot.com%2F2009%2F08%2Fkaaba-hindu-temple-pn-oak.html

    ReplyDelete
  10. Please visit link

    http://sureshchiplunkar.blogspot.com/2009/08/kaaba-hindu-temple-pn-oak.html

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा