Skip to main content

काम और दर्द का रिश्ता

अगर आप पीठ के भीषण दर्द से गुजर रहे हैं और हर रोज घर लौटने पर अपने जीवनसाथी से दर्द निवारक मरहम लगाने को कहते हैं, तो किसी आथरेपेडिक डॉक्टर के पास जाने से पहले स्वयं जांच कर लें कि क्या आप अपने कार्यस्थल से खुश और संतुष्ट हैं?
यही नहीं, इस संदर्भ में बैठने के लिहाज से असुविधाजनक कुर्सी देने के लिए अपने ऑफिस मैनेजर को दोष देने की जरूरत भी नहीं है। यद्यपि पीठ दर्द की यह एक प्रमुख वजह हो सकती है, लेकिन क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी का नया शोध इस क्रम में कुछ अचंभित करने वाली बातों पर प्रकाश डालता है।
इसके मुताबिक आपसे कुछ ज्यादा की मांग रखने वाले, किंतु कम नियंत्रण वाले कार्यालय में या असहयोगी रवैया अपनाने वाले प्रबंधन के साथ काम करने वाले कर्मचारी ‘बायोसाइकोसोशल’ कारण के चलते पीठ दर्द के अधिक शिकार होते हैं।
बायोसाइकोसोशल मॉडल के तहत जैविक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारणों के आधार पर बीमारी की पहचान की जाती है। इस शोध को अंजाम देने वाले निक पेनी के मुताबिक अब उक्त मॉडल को मानव स्वास्थ्य, उसमें भी खासतौर पर दर्द के क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस शोध से पता चलता है कि कर्मचारियों को होने वाले पीठ दर्द का रिश्ता मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारणों से अधिक है, वनिस्पत जैविक कारणों के। खराब माहौल वाले कार्यालय में काम करने वाले लोगों को पीठ दर्द से छुटकारा पाने में अधिक समय लगता है। इसके विपरीत जिन कर्मचारियों के कार्यालयों का माहौल तनाव और दबाव रहित होता है, वे इससे जल्द छुटकारा पाते हैं।
दर्द और उसके कारणों पर कम जानकारी रखने के कारण इस शोध से मैं यह समझ पाया हूं कि अगर कर्मचारी हर रोज ‘आज तो फिर ऑफिस जाना पड़ेगा’ वाला जुमला इस्तेमाल करता है, तो इसके लिए कहीं न कहीं खराब प्रबंधन भी दोषी है। इस क्रम में प्रबंधन को कार्यालय में सहयोगात्मक माहौल रचना चाहिए।
फंडा यह है कि हमें कर्मचारियों को अच्छे से अच्छा माहौल देना चाहिए। इसके बदले में कर्मचारियों को एक श्रेष्ठ कार्य संस्कृति भी कंपनी को देनी होगी।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...