Skip to main content

भारत का वसीम अकरम...जहीर

मनीष कुमार
असिस्टेंट प्रोड्यूसर



दोनों बाएं हाथ के गेंदबाज। दोनों ही तेज गेंदबाज। दोनों का एक जैसा अंदाज, एक जैसा जोश और एक जैसा ही जज्बा। एक वसीम अकरम तो दूसरा जहीर खान। वैसे वसीम अकरम से जहीर खान की तुलना तो बेमानी होगी लेकिन हाल के दिनों में जहीर ने जिस तरह गेंदबाजी की है वो अकरम से कम नहीं है।



आज से करीब 9 साल पहले जब जहीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तो लोग उनकी तुलना वसीम अकरम से करने लगे थे। लेकिन कुछ साल बाद ही जहीर की गेंदों की धार खत्म हो गई। ऐसा लगा कि उनके करियर का अस्त हो गया है। साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद जहीर का अलग रूप देखने को मिला। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर अकरम की याद दिला दी।



- मौजूदा दौर में जहीर, अकरम की तरह गेंद को विकेट के दोनों और स्विंग करा सकते हैं।
- गेंद पुरानी हो या नई, उन्हें अकरम की तरह कोई फर्क नहीं पड़ता।
- जहीर तेज गेंदों के साथ-साथ स्लोअर गेंदों का भी बखूबी इस्तेमाल करते हैं।
- अकरम ने दुनिया की हर पिच पर शानदार गेंदबाजी की। वही हाल इन दिनों जहीर का है। वो चाहे भारतीय उपमहाद्वीप की बेजान विकेट हो या फिर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की तेज और उछाल भरी विकेट। जहीर का हर पिच पर जलवा रहा है।
- न्यूजीलैंड में जहीर हवा के रुख का भी अपनी गेंदों में बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसा अकरम किया करते थे।
-जहीर ने भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर 102 विकेट लिए हैं जबकि यहां की बेजान विकेट पर उन्होंने 106 विकेट चटकाए हैं।



पिछले दिनों खुद वसीम अकरम ने जहीर को मौजूदा दौर का सबसे अच्छा तेज गेंदबाज करार दिया था। उन्होंने कहा था कि \'इसमें कोई शक नहीं कि जहीर मौजूदा दौर के सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं। वो गेंदों को दोनों तरफ स्विंग कराने के अलावा रिवर्स स्विंग भी करा सकते हैं। वो हर तरह की गेंद डाल सकते हैं\'



इतना ही नहीं वसीम अरम समय-समय पर बल्ले से भी जलवा दिखाते थे। कुछ ऐसा ही जहीर खान भी कर रहे हैं। अगर टॉप ऑर्डर बिखर जाता है तो जहीर रन भी बनाते हैं।



- याद कीजिए न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 51 रनों की पारी।
- पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में 57 रन।
- साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 रनों की पारी।



भारत में बहुत ही कम ऐसे तेज गेंदबाज हुए हैं जिसने लम्बे समय तक राज किया हो। मसलन एक हवा के झोंके के साथ श्रीशांत, इरफान पठान, देवाशीष मोहंती जैसे तेज गेंदबाज आए और गायब हो गए। पठान को लोग अब गेंदबाज से ज्यादा बल्लेबाज के तौर पर जानते हैं। लेकिन जहीर साल 2005 में कुछ समय तक टीम से बाहर रहने के बाद भी तेज हवा के झोंके के साथ वापस आए। और आज विदेश में अगर टीम इंडिया जीत का दावा कर रही है तो टीम का सबसे बड़ा हथियार जहीर खान ही हैं। यानी जहीर खान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी उम्र बढ़ने के साथ साथ और भी घातक होती जा रही है। लेकिन अकरम तक पहुंचने के लिए उन्हें और भी मंजिलें तय करनी होंगी।
यह लेख [ibnkhabar.com]से साभार लिया गया है !
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...