Skip to main content

सजन तेरी याद आती है,

जब जब आती रेल सजन तेरी याद आती है।
जगाती रात भर मुझको तन्हाई तडपातीहै॥
छुप-छुप देखू खिड़की से शायद आते होगे।
मोबाईल की घंटी बजाते ही समय बताते होगे॥
ऐसी बेदर्दी प्रीत तुम्हारी अब कब आओगे।
बता दो पक्का आना या बहाना बनाओ गे॥
कसम से यार तेरे सपने यूं ही रुलाते है॥
जब जब आती रेल सजन तेरी याद आती है।
जगाती रात भर मुझको तन्हाई तडपातीहै॥
हर तरफ़ चेहरा तुम्हारा बिन दर्पण देखे देखती हूँ।
तेरी तस्वीर लेके यूं ही भेटती हूँ॥
अब बना दिया पागल दीवानी तो पहले से थी।
किया जो प्रेम तुमसे क्या कोई गलती मई की॥
झपटी नही आँखे हमारी सोने को यूं ही तरसाती है।
जब जब आती रेल सजन तेरी याद आती है।
जगाती रात भर मुझको तन्हाई तडपातीहै॥
है पक्का भरोषा जल्द ही पास आओगे।
प्यार का कंगन मेरे हाथो को पिन्हाओ गे॥
गुनगुनाओ गे प्यार का गीत हर खुशिया लूताओ गे॥
बसाओ गे दिल में मुझको कुछ ख़ास बताओ गे॥
रूकते नही आंसू यार सूनी बिंदिया बताती है॥
जब जब आती रेल सजन तेरी याद आती है।
जगाती रात भर मुझको तन्हाई तडपातीहै॥

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...