Skip to main content

भ्रमर और पुष्प..

हे पुष्प तुम्हारे रस को मई।
सदियों से चूसते आया हूँ॥
तेरे कारण काला हूँ मै।
रूप कलूटा पाया हूँ॥
कलि तेरी खिलने से पहले
उसपर मै मडराताहूँ॥
चूस सुगन्धित रस को तेरे
आत्म्संतुस्ती पाता हूँ॥
काले तन पर नाज़ मुझे है।
तुम भी मुझपर मरती हो॥
चटक-मटक से हरदम रहती।
धुप छाव भी सहती हो॥
रंग बदलते देर न लगाती
तेरा रूप निराला है॥
तेरे अन्दर अर्पण है वह
जो तेरा चाहने वाला..
चढ़ते यौवन आँख मिचौली।
मुझसे करने लगती हो॥
बन थन कर मेरी राह जोहती।
हस हस कर बातें करती हो॥
तेरी महक को हवा में सूंघकर
बड़ी दूर से आया हूँ॥
आते ही तेरी बाहों में
अपनी बाह सताया हूँ॥
जो सुख तेरी इस कलियाँ में।
वह सुख कही न आयेगा॥
रमते जमते कही भी घूमू।
कोई नही मुझको भाएगा॥
सूर्यास्त बाहों में कस कर।
मुझको ले सो जाती हो॥
प्रातः काल संघ मेरे उठती।
फ़िर मुझको नहलाती हो॥
कितना कोई मुझे बुलाये
कही नही मै जाता हूँ॥
तेरे ही द्वारे में आके
तेरी अलख जगाता हूँ॥
हे पुष्प तुम्हारे रस को मई।सदियों से चूसते आया हूँ॥
तेरे कारण काला हूँ मै।रूप कलूटा पाया हूँ॥

Comments

  1. आप का ब्लोग मुझे बहुत अच्छा लगा और आपने बहुत ही सुन्दर लिखा है ! मेरे ब्लोग मे आपका स्वागत है !

    ReplyDelete
  2. बबली जी शुक्रिया..

    ReplyDelete
  3. aapne to pushp aur bhramar ko alag hi rang de diya.

    ReplyDelete
  4. वंदना जी पुष्प को रंग चाहिए था ओउर भ्रमर को रूप ..

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...