Skip to main content

अब इस बुढापे में खुस्वंत से क्या उम्मीद की जाए ....

खुशवंत सिंह ने "दैनिक हिन्दुस्तान " में २४ जनवरी २००९ को एक लेख लिखाजिसमे उन्होंने लालच को वर्तमान के सभी समस्याओं के ....एक बुनियादी कारण के रूप में... देखा॥ पेश है उनकी टिपण्णी पर टिपण्णी॥
खुशवंत सिंह निश्चित तौर पर आज के बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधि हस्ताक्षर हैं। उनकी सोच और समझ के सभी कायल हैं और समाज का एक बड़ा तबका उनकी कलम से प्रभावित और प्रवाहित होता है। उन्होंने अपने इस लेख में पञ्च मकारों (काम, कोध, लोभ, मोह और लालच।) के मध्य लालच को सबसे व्यापक और दुष्प्रभावी माना है।

उन्होंने सत्यम घोटाला, झारखण्ड में सिबू सोरेन का गद्दी छोड़ना, उत्तर प्रदेश में मायावती का जन्मदिन का मामला, राजस्थान में वशुंधरा राजे के खिलाफ भ्रस्टाचार जैसे मामले में लालच को हीं पर्याय माना हैयह तो सत्य है कि मनुष्य आपनी भावी ज़िन्दगी और योजनाओं के प्रति मानसिक तौर पर इतना कृतसंकल्प हो जाता है कि वर्तमान और इसकी उपलब्धियां अन्धेरें में लगती हैं। हाँ जब कभी उसका अंहकार हावी होता है, तो उसकी अभिव्यक्ति वह अपने इतिहास और वर्तमान के सापेक्ष में हीं करता है। परन्तु यह क्या सत्य नही कि "ज़रूरत " और " बुनियादी ज़रूरत " दो भिन्न दृष्टिकोण हैं। "ज़रूरत" को ख़ुद पता नही कि वह कब तृप्त होगी और " बुनियादी ज़रूरत" का विस्तार दिन-प्रति-दिन इन्द्रीओं के वशीभूत हो कर आपनी सीमाएं और अर्थ बदलता जाता है। तब इन्सान को यह फर्क समझ में नही आता। यह मार्ग हीं ऐसा है। जिसमे दूर कि देखने और सोचने वाला व्यक्ति हीं दृष्टिवान कहलाता है, भले हीं वह करीब को नही देख सकता है। इसे दूर्द्रिष्टिदोश शायद इसीलिए कहतें हैं

मूझे यह सवाल हमेशा सताते रहा कि चिकित्सा विज्ञानं में इतनी बड़ी भूल क्यों ? दूर सही दीखता है, नज़दीक नही दीखता तो , तो दूर्द्रिष्टिदोश कहतें हैं। और नज़दीक सही नज़र आता हो और दूर कि वस्तुएं दिखयी न दें तो निकटदृष्टि दोष । अजीब बात है, जो सही है उसी के साथ दोष जुड़ा हुआ है। परन्तु इस अजीब नामकरण व्यावहारिक जिंदगी में कितना सार्थक और अर्थपूर्ण है।परन्तु उनका सुझाव कि जिनके पास बहुत कुछ है , अपने उपभोग से कही ज्यादा, उन्हें सामाजिक कार्यों कि ओर अग्रसर होना चाहिए । यह एक अच्छा सुझाव हो सकता है , भली सोच हो सकती है , पर व्यवहारिक तौर पर लागू नही हो सकती। क्यों कि"कारण"ओर"कर्ता " हीं मिलकर फल में फलीभूत होतें हैं। अब गौर करें कि उन व्यक्तिओं के इस विशिष्ट जगह "यानि कुछ करने में सक्षम" होने कि जगह पहुचने का कारण क्या रहा? -- तो निश्चय हीं "लालच" ओर'ज्यादा पाने कि लालसा"। कर्ता कौन है- ? तो वही लालची व्यक्ति। तो यह कदापि सम्भव नही कि उसके कर्म इसके विपरीत हों ।आप अगर कुछ कर सकतें हैं तो , हर व्यक्ति अपने लालच ओर सपनो के पीछे भागने में इमानदारी बरते । सपने पूरे करे किंतु कि इक्षाओं ओर अधिकारों का हनन कर के नही। मसालेवाला मसाले में मिलावट न करे ओर तेली तेल में । तो न तेली ठगा जाएगा मसाला खरीदते वक्त, ओर न मसालेवाला ठगा जाएगा तेल खरीदते वक्त । दोनों खुश, दोनों सुखी।

Comments

  1. इसको दूर द्रश्टि दोष ,निकट द्रिष्टि दोष नहीन अपितु --दूर द्रिष्टि एवम निकट द्रिष्टि कहते हैं. ।अर्थात
    केवल दूर देख सकने वाला व केवल निकत देख सकने वाला ,अपन्ग।

    ReplyDelete
  2. kanishka जी माफ़ कीजिये अब तो खुशवंत जी का कुछ भी पढने की इच्छा नहीं होती
    क्योंकि इनका लेखन समाज को कुछ देने के काबिल नहीं बचा है !
    अतुल जी का लिखा लेख पढ़ा आपने
    http://yaadonkaaaina.blogspot.com/2009/04/blog-post_6992.html
    यहाँ देखिये आप,फिर शायद आपका भी दिल नहीं करेगा !

    ReplyDelete
  3. kanishka जी माफ़ कीजिये अब तो खुशवंत जी का कुछ भी पढने की इच्छा नहीं होती
    क्योंकि इनका लेखन समाज को कुछ देने के काबिल नहीं बचा है !
    अतुल जी का लिखा लेख पढ़ा आपने
    http://yaadonkaaaina.blogspot.com/2009/04/blog-post_6992.html
    यहाँ देखिये आप,फिर शायद आपका भी दिल नहीं करेगा !

    ReplyDelete
  4. सच में खुशवंत सिंह की असलियत जानने के बाद अब तो उनकी पैरवी बंद होनी चाहिए...

    ReplyDelete
  5. rajnish jee
    naraz hone se kaam nahi chalega. aise pen prostitutes , jo lekhni ko atmabhiwyakti ki sangya dekar, punjipation ki dalali kartein hai.. samne lane ki awashyakta hai.
    aap aise kisi bhi lekh taraf mera dhyan dila sakte hain, jo bazar ke mulyon ko badhava de raha ho...
    apka swagat hai..
    greatkanishka@gmail.com

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...