Skip to main content

लोहिया की " डिजिटल वाईफ"

मैं अपनी शादी को लेकर गहरी चिंता में हूँ। कुछ दोस्तों की सलाह पर वेबसाइट्स और अख़बारों में विज्ञापन दे ड़ाला है। बढ़िया रेस्पोंस भी मिल रहा है । लेकिन सवाल है की सभी सैलरी वाले मुद्दे पर बड़ा गंभीर रहतें हैं । बार -बार जो सवाल पूछा जा रहा , उसका जवाब देते- देते ख़ुद पर ग्लानी होती है। "आपने ५-डिजिट सैलरी का ज़िक्र किया है , पर इधर उधर से मिला कर कुल कितना कमा लेते हैं ? " बेटे आजकल प्रिंट पत्रकारिता में रखा क्या है , टी।वी पे कब तक आ जाओगे ?"... .... अब मुझे मेरे होने वाले पत्नी की तस्वीर ,बरबस अंखियन विच उभर आती है ... मैंने बहुत सोचने पर उस डिजिटली इंस्पायर्ड वाईफ का नाम रखा है " डिजिटल वाईफ" .........
नाम पसंद आया होगा .....
अब सवाल उठता है कि मेरी बीबी का लोहिया से क्या लेना- देना, अरे लोहिया तो क्या किसी से क्या लेना देना ? लेना हो तो चलेगा , पर देना क्या ....? खैर... बात वहीं पर.........
लोहिया का तात्पर्य ... राममनोहर लोहिया से होना, क्या लोहिया शब्द कि परिणति है ? अगर समाजवाद को चौके में ले जायें तो॥ लोहिया का अर्थ होता है कडाही ... जिसको जी आज के ज़माने में हॉकिंस और अन्य किचन प्रधान उत्पादकों ने , नई तकनीकी और क्रन्तिकारी उत्पादों से पदच्युत कर दिया है। मैं स्वयं को कडाही-तुल्य समझता हूँ ॥ जिसके सामने बाज़ार ने कुछ ऐसे मूल्यों के दीवार खड़ी कर दी है कि पत्नी कि अर्धांगनी होने कि लालसा समाप्त हो गई है ॥ तो उसे "डिजिटल पत्नी "क्यूँ न कहूं ? अब तो बाजार ने मानक पति होने का पैमाना कुछ इस तरह बनाया है कि अच्छा पति होने के लिए non-stick cookware लाना ही पड़ेगा ....हर रोज़ टी।वी पर यही विज्ञापन आता है......
आज समाज विवेक बराबरी के न्यायबोध से भींगा तो हुआ है पर यह बात इस सन्दर्भ में लागू नही होती ॥ मेरी हिम्मत नही हुई कि पूछूं , कि " भावी ससुर जी, क्या ...आप मेरी insurance policy कि जानकारी भी चाहेंगे ...... ताकि मेरे मरणोपरांत उनके सुख-सुविधा में कामी न रह जाए...

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...