Skip to main content

कोई तो देखों हमारी और

अनायास ही मन छोटे शहरों की अव्यवस्थाओं को देखकर अक्सर व्यथित हो जाता है।फिर बात अपने गृहनगर की हो तो टीस तो उठती ही है। जब भी अपने गृहनगर भिण्ड़ जाती तो कुछ कुछ ऐसा देखती हूँ जो मन को दुखी कर देता है। चलो आज आपको अपने ग्वालियर शहर से भिण्ड़ की यात्रा का वर्णन सुनाती हूँ।
धटना थोड़ी पुरानी है लेकिन सफर की अव्यवस्थाये अपना चोला कभी नहीं बदलती। बात जनवरी माह के अन्तिम सप्ताह की है। जब में किसी की शादी मैं सरीक होने अपने गृहनगर जा रही थी बड़े उत्साहित मन से हम टिकिट खरीद ट्रेन मै जाकर बैठ गये टिकिट खिड़की पर ज्यादा भीड़ भी नही थी इसलिए कोई परेशानी भी नही हुई। मन मैं अलग अलग ख्यालों को लेकर मैं अपने घर और हमारी ट्रेन अपने अगले स्टेशन की ओर चल दी। अरे ये क्या कुछ पल बितते ही ग्वालियर का अगला स्टेशन बिड़ला नगर गया। स्टेशन पर होते शोर ने बिचारो की तन्द्रा को तोड़ दिया। अब चलाए मान मन कंहा एक जगह टिक सकता है तो अपनी जिज्ञासा को शान्त करने खिड़की के बाहर तो देखना ही था। बाहर जमा भीड़ को देखकर लगा जैसे कोई दुर्घटना हुई है पर मै गलत थी। अगले ही पल क्या देखती हूँ कि भीड़ छटकर अलग अलग डिब्बों में चढ़ गई है। हमारा डिब्बा जो पहले से हीे करीब करीब पूरा भरा हुआ था उसमें भी करीब तीस चालीस लड़के घुस आये अब नीचे तो बैठने को जगह थी नहीं सो वे सभी उपर वाली एक एक बर्थ पर चार चार पाँच पाँच लड़के बैठ गये। और देखते ही देखते डिब्बे मैं शोर शराबा होने लगा लोगों के मुख से निकलने निकलने बाले शब्द मेरे कानो तक पहुचने से पहले ही आपस मै टकराकर उन उलझे हुए धागों कि तरह हो गये थे जिनमे से किसी एक को सीधा समझ पाना मुशकिल होता है। थोडी कोशिश के बाद उनकी बातों से समझ आया कि वे सभी फौज में भर्ती के लिए आये थे उनमे से कोई भी सभ्य और शिक्षित प्रतीत नहीं हो रहे थे। उन सभी के जोशभरे अंदाज को देखकर जरूर लग रह था कि युवा खून में बाकई गर्मी होती है। सभी लड़को ने हमारा साथ भिण्ड तक दिया। हाँ एक खाॅस बात ओर बताती हूँ भिण्ड ग्वालियर के बीच चलने वाली कोटा पैसेन्जर का कोई भी सवारी कभी भी अपनी सुबिधा के अनुसार चेन खीचकर रोकने की खुली छूठ रखता है। क्योंकि यहाँ तो जुर्माना लगने से रहा। मै जितनी बार भी भिण्ड़ आती ये समस्या तो अक्सर पाती ही हूँ। सो इस बार भी कहां इस समस्या से अछूती रहती स्टेशन के नजदीेक आते ही कुछ लड़को चैन खीचं ही दी और सभी लड़के रोड से भाग निकले। ट्रेन अभी चल भी नहीं पाई थी कि फिर से किसी ने चैन खींच दी। इस तरह इन बिना टिकिट यात्रियों ने ट्रेन मैं बैठे अन्य यात्रियों को जबरन 20 मिनिट इन्तजार करने पर मजबूर कर दिया।
जारी ................

Comments

  1. aise bhind murenaa kayee pradeshon main hain .ghoomte rahiye dhoondne ki jaroorat nahin rahegi.jhallevichar.blogspot.com

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...