Skip to main content

अब पता चल ही गया बेइंतहा प्यार का राज

सालों से वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्यों हम किसी की परवाह करते हैं और क्यों अनजाने में ही यह परवाह बेपनाह मोहब्बत में बदल जाती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने बेइंतहा प्यार के राज को ढूंढ निकाला है।
मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर रिसर्च इंटू न्यूफिजियोलॉजी एंड कॉगनिशन के प्रोफेसर मारियो ब्यूरगार्ड ने अपने शोध में पाया इनसान के दिमाग के 7 अलग-अलग क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के कारण ही हमारे मन में किसी दूसरे इनसान के लिए भावनाएं पैदा होती हैं।
बिना किसी इच्छा के दूसरों से प्यार करने को आध्यात्मिक प्यार का सबसे ऊंचा भाव माना गया है। मारियो लोगों के बेइंतहा प्यार की भावनाएं जानकार इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
उन्होंने अध्ययन में शामिल लोगों को एमआरआई स्कैन के दौरान अपने दिमाग में प्यार की भावनाएं उभारने को कहा। इस दौरान उन्होंने पाया कि दिमाग के 7 क्रियाशील क्षेत्रों में से 3 ठीक उसी तरह क्रियाशील थे जैसे रोमांटिक प्यार के दौरान होते हैं। बाकी क्षेत्र अन्य तरीके से क्रियाशील थे, जिससे पता चलता है कि उस वक्त प्यार के भाव अलग थे।
अध्ययन में पता चला कि बेपनाह प्यार की भावनाओं के दौरान दिमाग के जो हिस्से क्रियाशील थे, वे डोपामाइन के दौरान भी क्रियाशील थे। डोपामाइन ऐसा केमिकल होता है, जो खुशी के दौरान क्रियाशील होता है।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. achchi jaankaari aapke madhyam se mili sanjay ji ashaa hai aur bhi jaankariyaan aap pardaan karenge

    ReplyDelete
  2. aleem ji jaankari ka kahzana to hum bhi rakhte hai yaha bhi aayiye kabhi

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा