Skip to main content

ghazal

इन्केलाब आया ज़माने में ये कैसा यारों
आज हर शख्श नज़र आता है तनहा यारो
लाख मजबूर करे उसको ज़माना यारों
वोह मुझे छोड़ दे तनहा नही ऐसा यारो
मुस्कुराने की सज़ा ऐसी मिली है मुझको
रात दिन करता हूँ हसने से मैं तौबा यारो
दिल में खुद्दारी का फैजान रहा है जब तक
एक कतरा भी समंदर से न माँगा यारो
गुफ्तगू नूर भी चेहरे का उदा देती है है
बात करने का अगर हो न सलीका यारो
वो मेरे शहर से कह कर येही दुनिया से गया
खौफो दहशत से न हिजरत कभी करना यारो
हाँ येही अश्क निदामत है मेरा हासिल जीस्त
हाँ येही मेरे मुकद्दर में लिखा था यारो।
अलीम आज़मी

Comments

  1. बहुत अच्छा लिखा है आपने

    ReplyDelete
  2. tareef ke liye aapka bahut bahut shukriya kalpana ji

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...