Skip to main content

छोटे वस्त्र: दुर्व्यवहार करने का न्योता !

आजकल फिल्मों में तो लड़कियां (Actresses) उधम करे ही हुए हैं मगर हमारे लोकल समाज में भी अब छोटे कपडे आम होते जा रहे हैं, मुझे तो ऐसा लगता है कि हर गर्मी में लड़कियां पश्चिमी सभ्यता के नज़दीक और करीब आती जा रही हैं और उनके वस्त्रों में अमेरिका और यूरोप की झलक हर गर्मी में बढती ही जा रही है यानि कम के कमतर और कमेस्ट ! हमें नहीं लगता कि यह बीमारी किसी तरह जल्दी ठीक हो पाए लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम अपनी ओरिजनल सभ्यता और चलन को अपनाने लगे तो कुछ फायेदा हो सकता है | उन चलन में से एक चलन है- पर्दा !!!

वैसे मैं आपको एक उदहारण से यह बताने की कोशिश करूँगा कि पर्दा करने वाली लड़की और छोटे वस्त्र वाली लड़की में से कौन दुर्व्यवहार को न्योता देगी !!! 


"मान लीजिये समान रूप से सुन्दर दो जुड़वां बहाने सड़क पर चल रही हैं| एक केवल कलाई और चेहरे को छोड़ कर परदे में पूरी तरह ढकी हों दूसरी पश्चिमी वस्त्र मिनी स्कर्ट (छोटा लहंगा) और ब्लाउज पहने हो | एक लफंगा किसी लड़की को छेड़ने के लिए किनारे खडा हो ऐसी स्थिति में वह किस लड़की से छेड़ छाड़ करेगा ? उस लड़की से जो परदे में है या उससे जो मिनी स्कर्ट में है? स्वाभाविक है वह दूसरी लड़की से दुर्व्यवहार करेगा! ऐसे वस्त्र विपरीत लिंग को अप्रत्यक्ष रूप से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का निमंत्रण देते हैं|'

कुरआन बिलकुल सही कहता है कि पर्दा औरतों के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न को रोकता है| परदे का औरतों को क्यूँ उपदेश दिया जाता है इसके कारण का पवित्र कुरआन की सुरा अल अहज़ाब में उल्लेख किया गया है -
"ऐ नबी! अपनी पत्नियों, पुत्रियों और ईमानवाली स्त्रियों से कह दो कि वे (जब बाहर जाएँ) तो उपरी वस्त्र से स्वयं को ढांक लें | यह अत्यंत आसान है कि वे इसी प्रकार जानी जाएँ और दुर्व्यवहार से सुरक्षित रहें और अल्लाह तो बड़ा क्षमाकारी और बड़ा ही दयालु है |" (कुरआन 33:59)
पवित्र कुरआन कहता है कि औरतों को परदे का इसलिए उपदेश दिया गया है कि वे पाकदामनी के रूप में देखि जाएँ और पर्दा उनसे दुर्व्यवहार से भी रोकता है| आगे कुरआन की सुरा निसा में कहा गया है - "और अल्लाह पर इमान रखने वाली औरतों से कह दो कि वे अपनी नज़रें नीची रखें और अपनी पाकदामनी की सुरक्षा करें और वे अपने बनाव श्रृंगार और आभूषणों को ना दिखाएँ, इसमें कोई आपत्ति नहीं जो सामान्य रूप से नज़र आता है| और उन्हें चाहिए कि वे अपने सीनों पर ओढ़नियाँ ओढ़ लें और अपने पतियों, बापों और बेटों...... के अतिरिक्त किसी के सामने अपने बनाव-श्रृंगार प्रकट न करें |" (कुरआन, 24:31)

आम तौर पर लोग समझते हैं कि इस्लाम में पर्दा केवल स्त्रियों के लिए ही कहा गया है | हालाँकि पवित्र कुरआन में अल्लाह ने औरतों से पहले मर्दों के परदे का वर्णन किया गया है-

"ईमानवालों से कह दो कि वे अपनी नज़रें नीची रखें और अपनी पाकदामनी की सुरक्षा करें| यह उनको अधिक पवित्र बनाएगा और अल्लाह खूब परिचित है हर उस कार्य से जो वे करते हैं|" -(कुरआन 24:30)


"उस क्षण जब एक व्यक्ति की नज़र किसी स्त्री पर पड़े तो उसे चाहिए कि वह अपनी नज़र नीची कर ले |"
द्वारा- 
सलीम खान 
स्वच्छ सन्देश: हिन्दोस्तान की आवाज़ 
लखनऊ व पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

Comments

  1. बड़ी अच्छी तरह से आपने अपनी बात कही !
    आपका लेखन अच्छा है
    और आपकी खासियत ही यही है की आप अपनी बात को अपने ढंग से और सुन्दर तरीके से कहते है !

    ReplyDelete
  2. निश्चित रूप से सलीम जी आप इस्लाम की बहुत गहरी समझ रखते है क्योंकि आपने जो जो लिखा सच लिखा और अच्छा लिखा
    आपका काम बहुत ही अच्छा है

    ReplyDelete
  3. बहुत ही अच्छा लिखा है ... विवेचना सहित , आपकी बातों में
    कुछ तो सच्चाई जरुर है .

    ReplyDelete
  4. पर सवाल तो यह है मियां की लफंगा छेड़े ही क्यों? वही खुद को काबू में रख ले तो छेड़छाड़ बंद हो जाए, फिर तुम भी गर्मी में हाफ पेंट में टहलो और जनानियों को भी टहलने दो.

    जैसे की, मान लीजिये दो आदमी सड़क पर चल रहे हैं, एक पैदल है, साधारण कपडों में. दूसरा बाइक पर है मंहगे कपडे पहने हुए. सड़क पर लुटेरा किसे अपना शिकार बनाएगा?

    भाई मेरा सवाल है की कोई शिकार बनाए ही क्यों, और लुटने जैसी नौबत ही क्यों आये, और कोई लुटेरा हो ही क्यों?

    ReplyDelete
  5. bilkul sahi kaha aapne ki kam kapre me koi ladki cherchar ko jyada aamantrit karegi...lekin sirf is bina par Cher char karne walo ko nahi bakhsha ja sakta...
    ye actually kapro se jyada Maansikata ki baat hai...chherkhani karne wale kare hi kyu? aur kya salwar suit ya sari pahni mahilayo ke sath durvyawhaar nahi hota?? bilkul hota hai...
    fir bhi aapka kahna bilkul sahi chote kapro ko waisi jagaho pe jarur avoid karna chahiye jaha un kapro ka prachalan na ho...

    ReplyDelete
  6. bhadkau aur uttejak kapde jismen striyan ardhnagn nazar aati hain aur unke ang jo dhake hone chahiye nazar aate hain, aise men mard apne par kaise qaboo rakh sakte hain, we uttejit to awashya honge. So, sharee ko dhakne wale wastr hi achchhe honge bajaye ke chhote wastr.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...