Skip to main content

क्या मैं आपको राजनीति में आने की सलाह दे रहा हूँ ?


लोकसभा चुनाव फ़िर आ गया ।

क्या सोच रहे हैं आप ? ?

पहले मैं भी वही सोचता था जो आप सोच रहे हैं !

अरे कब तक सिर्फ़ सोचते रहेंगे ?

आप मानिये या न मानिये राजनीति से हर एक नागरिक प्रभावित होता है । अम्बानी से लेकर भिखारी तक का जीवन इसी गन्दी राजनीति से चलता है ।

समझ गए आप !

तो क्या मैं आपको राजनीति में आने की सलाह दे रहा हूँ ?

नही ! नही !

आप जहाँ हैं, जैसे है , वही से अपनी भागीदारी बढाइये ।

सब से पहले राजनीति को गरियाना बंद कीजिये

सही प्रतिनिधि को चुनिए ।
इसके लिए आप सबों को वोट करना पड़ेगा जिसके लिए धुप में घंटो खड़े होना भी पड़ सकता है ।

क्या आप ये कष्ट उठाने के लिए तैयार हैं ?

क्या कहा ? हाँ !

चलो भाई अब आप पक्के भारतीय बन गए ।

अब क्या है ?

अगर इससे भी संतुष्टि न मिले तो जंग में शामिल हो जाइये ।

दांव पर सपनों को
लगा कर चल पड़ा हूँ
मंजिल तक पहुँचने में
कारवां बन ही जाएगा ।

Comments

  1. लग तो रहा है
    लेकिन राजनेताओं की बात का कोई भरोशा नही होता

    ReplyDelete
  2. सोनिया जी इसी लिए तो कह रहा हूँ " अगर संतुष्टि न मिले तो जंग में शामिल हो जाएये " हम एक आन्दोलन चला रहे हैं राजनीति से आम लोगो को जोड़ने के लिए ................ जिस नेता की बात हम करते हैं वो हमारे आपके बीच से ही तो आया है . आख़िर समाज ने उसे कैसे संस्कार दिए ? भ्रष्टाचार और राजनितिक शुचिता केवल नेताओ की समस्या नही है ये तो पुरे समाज की बात है ........ सोचना भी सब को मिल कर होगा ................... आएये पहल करे इस दिशा में .......................... सबसे पहले ख़ुद को इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था से जोड़ कर ............... वोट करने का देश से वादा करें ....... वगैर कर्तव्यो के किस आधिकार की बात करते हैं हम ?...आगे पढ़ें!

    ReplyDelete
  3. बहुत सही बात आपने कही किसी न किसी को टो पहल करनी होगी तभी तो एक नए आन्दोलन की शुरुवात होगी

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...