Skip to main content

इतने लोग और लाचारी का रोना ..........

संजय जी के पोस्ट और तमाम प्रतिक्रियाओं को पढने के बाद प्रतिक्रिया देनी चाही पर वहां पेस्ट नही हो पाया । अतः यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ । यह मेरी टिप्पणी है उन प्रतिक्रियाओं के ऊपर ................

वाह भाई वाह ! .......... इतने लोग और लाचारी का रोना !.................. संजय जिन बाप और माँओं की बात कर रहे हैं वो कौन हैं? क्या वो हमारे समाज से अलग किसी दुसरे ग्रह से आए हैं ? कहीं न कही हम सब के मन में ऐसा एक शैतान किसी अंधेरे कोने में छुपा होता है । जिसने उन कुछ लोगों पर काबू पाकर ये कुकर्म करवाया ........................कबीर ने कहा था "बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिल्या कोई , जो दिल ढूंडा आपना मुझसे बुरा न कोई "..................................तो मित्रो लाचारी को गोली मारो, ख़ुद को और अपने आस -पड़ोस , सगे-सम्बन्धी , दोस्त आदि को इस शैतान से बचने के लिए तैयार करो। दिक्कत तो आएगी ...... कुछ पाश्चात्य प्रेमी आपको संस्कृति के ठेकेदार और भारतीय तालिबान भी कह सकते हैं तो कोई कट्टरपंथी होने का आरोप लगा सकते हैं । अब आप ही सोचो . या तो आरोप सह कर भी इस पतन को रोकिये या फ़िर इसी तरह लाचारी का रोना रोते रहिये ..............

Comments

  1. आप जो कह रहे है क्या सचमुच बह इतना आसान है हमने कहा और हो गया?
    नहीं इतना आसान नहीं है!
    और ऐसा भी नहीं है हम कोशिश नहीं करते पर बाहरी कोशिशों से कुछ नहीं होगा जब तक की मन साफ़ और स्थिर ना हो जाये !
    लेकिन अगर ऐसा होना संभव हो गया,तो हिन्दुस्तान का दर्द ही ख़त्म हो जायेगा !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...