Skip to main content

मुसलमान अज़ान में सम्राट अकबर का नाम क्यूँ लेते हैं?



गैर मुस्लिम यह समझते हैं कि मुसलमान नमाज़ के लिए बुलाने वास्ते दी जाने वाली पाँचों अज़ान में सम्राट अकबर का नाम लेते हैं!

"एक बार एक गैर मुस्लिम मंत्री भाषण दे रहे थे, वह भारत की उपलब्धियों और सफलताओं में भारतीय मुसलमानों के योगदान के बारे में रौशनी डाल रहे थे | वह बता रहे थे भारतीय सम्राटों में महान सम्राट अकबर का स्थान सबसे ऊँचा है | यही वजह है कि मुस्लिम अज़ान में सम्राट अकबर का नाम लेते हैं|"  

हलाँकि वह गैर मुस्लिम मंत्री जी बिलकुल भी सही नहीं कर रहे थे | मैं गैर मुस्लिम में फैली इस ग़लतफ़हमी को दूर कर देता हूँ कि मुसलमान नमाज़ के लिए बुलाने वास्ते दी जाने वाली पाँचों अज़ान में सम्राट अकबर का नाम नहीं लेते हैं|  

अज़ान में लिया जाने वाला शब्द 'अकबर' का भारत के सम्राट अकबर से कोई वास्ता नहीं रखता है|  

अज़ान में लिया जाने वाला शब्द 'अकबर' तो भारत के सम्राट अकबर के जन्म से शताब्दियों पहले से प्रयोग किया जा रहा है|

'अकबर' का अर्थ होता है 'महान'  

अरबी के शब्द 'अकबर' का मतलब होता है 'महान'| 

जब हम अज़ान में कहते है ‘अल्लाहु अकबर’ तब हम यह संबोधित करते है हैं कि 'अल्लाह महान है' यानि ‘Allah is Great’ or ‘Allah is the Greatest’ अर्थात 'ईश्वर महान है' |  

और हम मुस्लिम उस एक और केवल एक अल्लाह की पूजा करते हैं, इबादत करते है जो कि बहुत महान है |  


द्वारा- 
सलीम खान 
स्वच्छ सन्देश: हिन्दोस्तान की आवाज़ 
लखनऊ व पीलीभीत, उत्तर प्रदेश


Comments

  1. बन्दे में दम तो है
    पर सारा दम कचरे को बटोरने में लगा देता है
    लगा रह

    ReplyDelete
  2. नहीं अम्बरीश जी सलीम जी कचरे के डिब्बे में नहीं बल्कि अपनी उर्जा को कचरे से खाद बनाने में लगा रहे है,यही खाद एक दिन नए नए प्रकार की फसल को पैदा करेगा!
    बहुत खूब दोस्त !

    ReplyDelete
  3. आपको इस्लाम से इतनी घृणा क्यूँ है, जबकि यही सनातन सत्य धर्म है जिसकी भविष्यवाणी वेदों और भविष्यपुराण में दी गयी है|

    मैं तो सबको साथ में आने की बात करता हूँ, एक साथ ! मैं वेदों का भी हवाला देता हूँ, मैं कभी नहीं नकारता कि वेद सत्य नहीं है, बल्कि वेद ही से तो शुरुआत हुई है |

    आप स्वयं पढें और फिर निष्कर्ष निकालें, किसी से पूछ पाछ कर या यूँ ही विचारधारा के आवेश में आकर कुछ भी ना कहिये |

    What you are saying, must have base, it shouldn't be baseless.

    सलीम खान
    स्वच्छ सन्देश: हिन्दोस्तान की आवाज़
    लखनऊ व पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

    ReplyDelete
  4. above comment is for my brother ambarish

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा