Skip to main content

मेरे मुहताज आंसू छलक जायेंगे!


की एक पेशकश

नाम उनका जहाँ भी लिया जायेगा
ज़िक्र उनका जहाँ भी किया जायेगा

नूर ही नूर सीनों में भर जायेगा
सारी महफ़िल में जलवे चमक जायेंगे

ऐ मोहब्बत के मारे, खुदा के लिए
सफरे उल्फत मुझको यु न सुना

बात बढ़ जायेगी दिल तड़प जायेगा
मेरे मुहताज आंसू छलक जायेंगे

उनकी जश्ने करम को है इसकी खबर
इस मुसाफिर को है कितना शौक़ ऐ सफ़र

हमको इक बार जब भी इजाज़त मिली
हम भी उस के दर तक पहुँच जायेंगे

फासलों से तक़ल्लुफ़ है उनको अगर
हम भी बेबस नहीं, बेसहारा नहीं

खुद उन्ही को पुकारेंगे हम दूर से
राह में अगर पैर थक जायेंगे

हम शहर में तनहा निकल जायेंगे
और गलियों में क़सदन* भटक जायेंगे

हम वहां जाके वापस नहीं आयेंगे
ढून्ते-ढून्ते लोग थक जाएँगे

जैसे ही उनका आशियाँ नज़र आएगा
दिल का आलम ऐसे बदल जायेगा

हसने हँसाने की फुर्सत मिलेगी किसे
खुद ही होंटों से मुस्कान टपक जाएँगी

*जानबूझ कर

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...