Skip to main content

संवेदनाए शून्य, नैतिकता शर्मसारः एक नजर..

विशेषः इस कलयुगी समाज में सारे रिश्तों का ताना-बाना बिगड़ता ही जा रहा है। कहा जाता था कि लड़कियां खुली तिजोरी के समान होती हैं और घर ही उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है। मगर अब लड़कियां अपने ही घर में महफूज नहीं हैं। आए दिन हम बाप का बेटी से बलात्कार करना, शारीरिक संबंध स्थापित करना व अन्य प्रकार की प्रताड़नाए होने की घटनाओं से रूबरू होते हैं।

इस तरह की घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि कल का सभ्य समाज आज किस दिशा में जा रहा है। क्या सभी रिश्तों की सीमाएं टूट गई हैं, संवेदनाएं शून्य हो गई हैं या फिर इंसान अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

इस घोर कलयुग में जहां बाप-बेटी में शारीरिक संबंध स्थापित होने की खबर लगतार बढ़ती ही जा रही है वहीं दूसरी तरफ अब मां का रूप सामने निकलकर आ रहा है। एक मां ने अपने सगे बेटे के प्रति आकर्षित होकर उसे ही शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दे डाला।

पिछले कुछ दिनों से प्रकाश में ऐसे-ऐसे मामले आए हैं जिन पर सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आईए डालते हैं कलयुगी मां-बाप के काले कारनामों पर एक नजर...

अमीर बनने के लिए बेटियों का शारीरिक शोषण
मुंबई के मीरा रोड पुलिस ने एक 60 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया, जिस पर अपनी ही बेटियों के संग लंबे समय तक बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने उसकी पत्नी व लड़कियों की मां को भी इस जघन्य अपराध में शरीक होने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस दंपत्ति की बड़ी लड़की (21 वर्ष) करीब नौ सालों तक अपने ही पिता की हवस की शिकार होती रही।

भाजपा नेता 10 साल से बेटी से कर रहा था बलात्कारः
पंजाब के जालंधर में थाना अजनाला के मोहल्ला गांधी नगर में एक बाप द्वारा अपनी बेटी से 10 साल से बलात्कार किए जाने की घटना ने इस पावित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया, 20 वर्षीय पीड़िता बेटी ने बाप पर आरोप लगाए कि जब वह वह नौ-दस साल की थी, तभी से उसका पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

बीवी से झगड़ा और बेटी से किया रेपः
चंड़ीगढ़ के फलपोता गांव में एनआरआई बाप ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया, इस कुकृत्य के पीछे कारण महज इतना था कि पती-पत्नी के बीच थोड़ी सी नोंकझोंक और इसके बीच बेटी की अश्मत आ गई। बाप ने बेटी के साथ मुंह काला कर लिया।

24 साल तक बेटी का रेप करने वाला दरिंदा जोसेफेः
बेटी को 24 साल तक हवस का शिकार बनाने वाले ऑस्ट्रिया के 73 वर्षीय नागरिक जोसेफ फ्रिट्ज को कोर्ट ने दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले 73 वर्षीय इस हैवान बाप ने अपनी सारी करतूतों को माना और अदालत के सामने यह स्वीकार किया कि कैसे उसने ने अपनी बेटी, जो उस समय 18 साल की थी, को तहखाने में कैद करके रख दिया। पेशे से बिल्डिंग इंजीनियर वहशी जोसेफ ने ऑस्ट्रिया के एम्सटेटन स्थित घर में अगस्त 1984 में बेटी को कैद किया था। उसके बाद से उसने बेटी के साथ तीन हजार बार दुष्कर्म किया।

रोमः बाप-बेटे दोनों अपनी बेटियों से कर रहे थे बलात्कारः
इटली में एक कुकर्मी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस बाप पर बेटी ने आरोप लगाया है कि उसने 25 साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। यह 63 वर्षीय कलयुगी बाप अपनी ही बेटी से एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 25 सालों तक बलात्कार करता रहा।
हद तो तब हो गई जब इस बाप ने अपने बेटों से भी अपनी बेटियों के साथ इस प्रकार से करने को कहा, उसके बाद 40 साल के बाप ने भी अपनी चार बेटियों को जबरन ब्लूफिल्म दिखाने और उसके बाद उनके साथ बलात्कार करता रहा। 40 वार्षीय बाप ने अपनी चार बेटियों जो कि 6 साल, 8 साल, 12 साल और 20 साल की थीं, को अपने हवस का शिकार बनाया।
मां ने किया बेटे को सेक्स के लिए प्रपोजः
इराक में 40 वर्षीय मां इस कदर विचलित हो गई कि अपने सगे बेटे को सेक्स करने के लिए प्रजोज कर डाला। हालांकि इस प्रकार के कुकृत्य के चलते मां को पांच साल की जेल भी हुई।

पूरा सारांश देने का सिर्फ एक ही मकसद है कि क्या वाकई में समाज का नैतिक पतन हो रहा है। क्या बच्चों को सांस्कारिक और उच्चशिक्षित बनाने वाले और उनके रक्षक कहे जाने वाले माता-पिता ही आज उनके भक्षक हो गए हैं। जिस तेजी के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं उससे तो यही लगता है कि अब वो दिन दूर नहीं जब सारे सामाजिक संबंध, सारे रिश्ते-नातो की तिलांजली दे दी जाएगी।

इस पूरे विषय पर क्या है आपकी राय? क्या आप समाज को इस विषय पर कोई संदेश देना चाहते हैं? तो हमें लिख भेजें...
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. बहुत सच कहा है आपने
    अब अपने ही रिश्तो से डर लगने लगा है
    सब की भावनाए शून्ये होती जा रही है .
    .. किसी को कुछ पता ही नहीं की क्या चाहिए आखिर
    सेक्स की भूख इस कदर बढ गयी है कि..किसी रिश्ते की कोई मर्यादा ही नहीं रही .....पश्चिम समाज के देखा देखी ..और मीडिया की बदौलत ..हम कौन सी दिशा में बढ रहे है कोई नहीं जानता ..इस अंधी दौड़ का क्या अंत होगा .????? नहीं पता ......एक पीड़ी तो का तो सत्यानाश हो ही चुका है ...अगर अब भी नहीं संभले तो आने वाली पीड़ी हमहे कभी माफ़ नहीं करेगी |

    ReplyDelete
  2. पड़कर शर्म आती है की ये सब मेरे हिंदुस्तान में हो रहा है.
    कुछ तो करना होगा नहीं तो मर्ज बढता जायेगा.

    ReplyDelete
  3. मेरे ख्याल से यह इतना अच्छा लिखा गया है की हर किसी हो पढना चाहिए और अपनी राय deni चाहिए
    आज samaaj patan की और जा रहा है

    ReplyDelete
  4. संजय जी सच यह मंच हिन्दुस्तान का दर्द ही बताता है
    बहुत बुरा लगा पढ़कर लेकिन आपका प्रयास पसंद आया

    ReplyDelete
  5. हाँ मैंने भी जब इस और नजर डाली तो बेहद दुःख हुआ,लेकिन चुप रहना या इसे छुपाना भी अच्छा नहीं होगा यह सोचकर इसे यहाँ प्रकाशित किया है
    लेकिन हमारा मकसद इसे सर यहाँ तक लाना और पड़ना ही नहीं होना चाहिए बल्कि हमरी कोशिश इस पर लगाम कसने की होनी चाहिए !

    संजय सेन सागर
    जय हिन्दुस्तान -जय यंगिस्तान

    ReplyDelete
  6. कभी-कभी तो समझना मुस्किल हो जाता है की जो बाप जिस बेटी को जम दे रहा है क्या उसके साथ बलात्कार जैसी हरकत कर सकता है
    खैर आज यही कहना होगा की समाज सह पतन की राह पर ही चल रहा है

    ReplyDelete
  7. बाप को अगर हम छोड़ भी दें तो कोई बात नहीं लेकिन एक माँ अपने बेटे के साथ सेक्स संबंद स्थापित करना चाहती है उस माँ को तो डूब मरना चाहिए

    ReplyDelete
  8. संजय जी क्या किया जा सकता है ऐसे हाल में!
    यह तो दुखद है की हम देखते हुए भी कुछ नहीं कर सकते
    अच्छा लिखा है आपने
    बस जरा सी तकनीकी समस्या नजर आई !

    ReplyDelete
  9. अगर लोग इसी तरह इश्वर के बताये रह्स्ते से फिरेंगे और वह सब करेंगे जो उन्हें नहीं करना चाहिए तो अब अल्लाह ही मालिक है, जल्द ही वह उन सभी पर ऐसे ऐसे अजाब नाजिल कर सकता है जिसे वह सोच भी नहीं सकते |

    ReplyDelete
  10. यह मंच हिन्दुस्तान का दर्द बताता है ....हम देखते हुए भी कुछ नहीं कर सकते ...कुछ तो करना होग....

    ReplyDelete
  11. नारी विशेष पर अच्छा लेख
    काफी दिनों के बाद यहाँ पर आ पाई

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...