Skip to main content

हद है बेशर्मी की ये


हाल ही में केन्द्र सरकार ने बताया है कि अभिनव बिंद्रा का गोल्ड मैडल जीतना, स्लाम्दाग मिलिनयर के आस्कर जीतने, पिंकी इस्माईल का ऑस्कर जीतना हमारी उपलब्धि है। सरकार इन उपलब्धियों के लिए ख़ुद की पीठ थपथपा रही है। बात यही ख़तम नही होती, बेशर्मी की हद पार करते हुए मनमोहन सरकार लोकसभा चुनाव में इन जीतो से अपने भीख के कटोरे को चमकाने की कोशिश में है। मौजदा सरकार नागरिको को क्या इतना बेवकूफ समझती है कि उसकी ये दलील मान ली जायेगी। आज का भारतीय हर ढंग से इतना सक्षम है कि जान सके सच क्या है। अभिनव ने ओलंपिक से लौट कर बताया था कि कुछ खेल अधिकारियो ने उनकी क्षमता पर सवाल खड़े किए। अभिनव के पिता ने उन्हें अच्छी सुविधाए देने के लिए अपनी गांठ के ५ करोड़ खर्च कर दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा है कि उनके मैडल पर सरकार का नही बल्कि देशवासियो का हक़ बनता है। सोचिये अगर अभिनव के पिता ने उनकी कोई मदद नही कि होती तो क्या गोल्ड मैडल का ख्वाब देखा जा सकता था। उन्हें एक अच्छी पिस्टल तक न उपलब्ध कराने वाली सरकार आज कहती है अभिनव भी हमारा, गोल्ड भी हमारा। स्लाम्दाग में दिखाई गई झुग्गियो के बच्चो कि लाचारी को सरकार कैसे ख़ुद कि उपलब्धि मान रही है। ये बेहयाई कि हद ही कही जायेगी कि पिंकी इस्माईल को भी सरकार अपनी जीत बता रही है। विदेश के एनजीओ इस्माईल ट्रेन ने भारत में पिंकी जैसे बच्चो के लाखो आपरेशन करवाए है। सरकार बताये कि ऐसे कितने बच्चो का कायाकल्प उसने किया है। मनमोहन जी जब आपके नाकारा नेता जी असली मुद्दों को छोड़कर सर पर ऑस्कर और गोल्ड मैडल की कलगी लगाकर वोटो के लिए कटोरा थामे नाचेंगे तो क्या कहेगा आपका जमीर। मेरे देश कि बदकिस्मती है कि उसे पहले नोच नोच कर खाने वाले अंग्रेज थे और अब मेरे भारत को नोचे वाले हाथ हिंदुस्तान की राजनीती के है.

Comments

  1. निश्चित तौर पर बेशर्मी की हद हो गयी

    ReplyDelete
  2. हमारी सरकारों का यदि कुछ योगदान है तो ये कि उन्होंने देश में विकास के नाम पर ऐसी औंधी योजनायें बनाई हैं कि लाखों करोड़ों लोग गांव छोड़-छोड़ कर काम की तलाश में दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की ओर भागने और वहां झोंपड़पट्टियों में पशुव‌त जीवन जीने के लिये अभिशप्त हैं! ऑस्कर तो हमारे योजना आयोग को मिलना चाहिये था जिसकी वज़ह से दुनिया हमारे स्ल्म्स को आंखे फाड़े देख रही है!

    सुशान्त सिंहल
    www.sushantsinghal.blogspot.com

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Did You Inherit Fat Genes? The Truth About Biology And Body Fat

"Battle Your Biology? Fat Chance," proclaimed a headline recently in the health section of the New York Post newspaper. Quoting new research and citing psychologists, dietitians and physicians, the article says that more and more evidence proves that your weight is genetically determined, and if you're fat, "it's not your fault." "We've known for a while that genes - more than environment and behavior - explain obesity" argues Dr. James Rosen, an eating disorder specialist and professor at the University of Vermont. While genetics are definitely a factor, believing you are destined to be overweight for life because you've inherited "fat genes" is the most disempowering and self-defeating attitude you could ever adopt. The only way you'll lose weight permanently is to accept total responsibility for yourself and acknowledge the fact that you have the power to change, regardless what mother nature has given you to ...