Skip to main content

क्या यह सिर्फ एक बलात्कार है...?

विवेक रस्तोगी
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, मार्च 19, 2009


>सुबह-सुबह टीवी पर एक खबर देखी... बस, सोचता ही रह गया... कोई बाप ऐसी हरकत करने की कल्पना भी कैसे कर सका... कोई बाप इतना वहशी कैसे हो सकता है... कोई मां पैसे के लालच में इतनी अंधी कैसे हो गई कि अपनी आंखों के सामने अपने ही कलेजे के टुकड़ों की अस्मत लुटते न सिर्फ देखती रही, बल्कि उस वहशी बाप की मदद भी करती रही...

यकीन मानिए, इस हरकत को 'वहशियाना' लिखते हुए भी लग रहा है, कि यह बहुत हल्का शब्द है, इस कुकृत्य का ज़िक्र करने के लिए आज से पहले ऐसी किसी हरकत का ज़िक्र न सुना हो, ऐसा भी नहीं है, लेकिन किसी तांत्रिक के सुझाव पर, अमीर बनने के लिए अपनी ही सिर्फ 11 साल की मासूम बेटी से बलात्कार करने, और फिर सालों तक करते रहने की यह खबर कुछ ज्यादा ही विचलित कर देती है अंतस को... सोचकर देखिए, कोई भी बच्चा कैसी भी परेशानी का सामना करते हुए स्वाभाविक रूप से सबसे पहले मां या बाप की गोद में सहारा तलाश करने के लिए भागता है, लेकिन ऐसे मां-बाप हों तो क्या करे वह मासूम...?

एक बेटी के साथ सालों तक यह घिनौना कृत्य होते रहने के बावजूद जब अमीरी ने घर में दस्तक नहीं दी, तो भी उनकी आंखें नहीं खुलीं और दूसरी बेटी के साथ भी वही सब किया गया... और यही नहीं, इस बार मां-बाप ने तांत्रिक को अपनी 15-वर्षीय बेटी की इज़्ज़त से खेलने दिया... इतना अंधविश्वास... तरक्की करते हुए कहां से कहां आ गया हिन्दुस्तान, लेकिन लगता है कि अंधविश्वास की जड़ें मजबूत होती चली जा रही हैं

अंधविश्वास हमेशा से इस मुल्क में व्याप्त रहा है, और उसकी वजह से बहुत कुछ झेलते रहने के बावजूद लग रहा है कि उसमें कोई कमी नहीं आ रही है... लेकिन आज एक तांत्रिक के कहने से कोई बाप अपनी ही मासूम बेटी की अस्मत लूट सकता है, कोई मां अपनी नज़रों के सामने अपनी ही बेटियों से बलात्कार होने दे सकती है... अब सोचिए, पानी का सिर से ऊपर निकल जाना किसे कहते हैं

यह अंधविश्वास ही था, जो उन 'जानवरों' के दिलो-दिमाग पर नौ साल तक पूरी तरह हावी रहा, और सिर्फ तांत्रिक की कही बातें उनके कानों में गूंजती रहीं, वर्ना कभी तो उस आदमी को अपनी बेटी नज़र आती और कभी तो उस औरत को याद आता, कि इस मासूम को उसने ही अपनी कोख से पैदा किया था...

अब मैं सिर्फ इसी बारे में सोच पा रहा हूँ, कि इस आदमी और उसकी बीवी को क्या सज़ा मिलनी चाहिए, ताकि एक इबरत बने और आने वाले वक़्त में बाप अपनी बेटी और अपने रिश्ते को पहचान सके... बलात्कार करने के लिए हमारे मुल्क में सात साल तक की बामशक्कत कैद की सज़ा सुनाई जा सकती है... लेकिन इस मामले में इस वहशी ने अपनी ही मासूम और नाबालिग़ बेटी से बलात्कार किया, सालों तक करता रहा, अपने अलावा एक और व्यक्ति को भी अपनी बेटी से बलात्कार करने दिया...?

अब सोचिए, क्या यह मामला सिर्फ एक बलात्कार का है, जिसमें सात साल की कैद पर्याप्त सज़ा हो सकती है... क्या उसे एक बाप की मर्यादा और बेटी के स्वाभाविक सहारे को छिन्न-भिन्न कर देने के लिए कोई सज़ा नहीं मिलनी चाहिए, क्या उसे दो मासूम बच्चियों के दिलों पर एक न भरने वाला घाव देने के लिए कोई सज़ा नहीं मिलनी चाहिए, क्या उसका यह 'पाप' उस समाज के प्रति भी अपराध नहीं है, जिसमें वह रहता है... और हां, अंधविश्वास में जकड़े रहना भले ही कानूनी रूप से अपराध न हो, लेकिन क्या अंधविश्वास के चलते सब रिश्तों को ताक पर रखकर 'जानवर' बन जाना भी अपराध नहीं होना चाहिए...


खबर है कि इस व्यक्ति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन क्या उस औरत (मां लिखने की इच्छा नहीं हो रही है) ने कानून की नज़र में कोई अपराध नहीं किया है... हां, हो सकता है कि उसे भी बाद में अपराध में मदद देने के लिए गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन क्या ऐसे आरोप पर मिल सकने वाली कुछ महीनों या सालों की सज़ा ऐसी औरत के लिए काफी होगी, जिसने हर बेटी के दिल में डर पैदा करने जैसी हरकत की... क्या ऐसी सज़ा अंधविश्वास में अंधी हो चुकी किसी और औरत के लिए इबरत बन पाएगी...


खैर, कानून अपना काम करेगा ही... और दोषी पाए जाने वालों को सज़ा भी मिल जाएगी... लेकिन क्या ऐसा कुछ नहीं हो सकता कि अंतर्तम को झकझोरकर रख देने और गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर कर देने वाली ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके...


विशेष नोट : यह आलेख लेखक के निजी विचार हैं, और ''हिन्दुस्तान का दर्द'' इनसे सहमत होना आवश्यक नहीं है...


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. साहिबा जी आपके धर्म में भी तो ऐसे लोगों का जमावड़ा है
    आप लोग कर ही क्या पाते हो सिवाय एक नया फाट्वा जारी करने के
    बात करती है आप

    ReplyDelete
  2. साहिबा जी आपके धर्म में भी तो ऐसे लोगों का जमावड़ा है
    आप लोग कर ही क्या पाते हो सिवाय एक नया फाट्वा जारी करने के
    बात करती है आप

    ReplyDelete
  3. yeh baat bilkul galat hai agar koi apne lekh ke zariye hum sabhi tak jagrookta failana chahta hai to meherbaani karke uske dharm par koi aisa comments na karein yeh hamari hum sabhi se badi request hai plzzz hum apne andar se aisi bahwnaon ki nikalphenke jisse insaniyat naam ki is behtareen cheez ko takleef na pahunche ............its humbly request to all including apply on me also.......

    ReplyDelete
  4. Agar mere aalekh ko apne blog par lagaane ke bajaay uska link denge, to mujhe zyada khushi hogi...

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...