Skip to main content

ग़ज़ल

मौसम की तरह रंग बदलते हुए देखा
इंसान को कई रूप में ढलते हुए देखा
टा उम्र जिसे ज़हर उगलते हुए देखा
उस के लिए ही दिल को मचलते हुए देखा
उल्फत भरी बातों से मोहब्बत की कशिश से
पत्थर को कई बार पिघलते हुए देखा
बेटे की तबस्सुम को जवान रखने की खातिर
एक मान को कड़ी धुप में जलते हुए देखा
नफरत की हवाओं ने बुझा डाला उसको
जिस शमा मोहब्बत को था जलते हुए देखा
पैरों tale जालिम के चमन जार में हम ने
हर गाम पे कलियों को मसलते हुए देखा
दौलत पे जिसे नाज़ था उस शख्श को अलीम
हम ने कफे अफ़सोस है मिलते हुए देखा।

Comments

  1. मान्यवर आपने बहुत ही अच्छी कहाँ की गजल कही है
    ख़ास कर मतला व 4 शेर
    मगर इतनी अच्छी गजल पढने में लय की कमी खल रही है क्योकी गजल बहर में नहीं है

    गजल व बहर के विषय में कोई भी जानकारी चाहिए हो तो सुबीर जी के ब्लॉग पर जाइये
    www.subeerin.blogspot.com
    आपका वीनस केसरी

    ReplyDelete
  2. mere pyare vinus ji abhi hum itne maharathi nahi shairo shari me lekin hum koshish kar rhe hai aap sabhi ke saamne ek achi gazal pesh karein aapne hausala afzai ki hai uske liye aapka hum dil se ada karte hain

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा