Skip to main content
सलिल की कलम से...

अपना कौन,पराया कौन?

कौन बताये इस दुनिया में, अपना कौन,पराया कौन?
गर्दिश में अपने भी भूले, किसको हरदम भाया कौन?
मतलब की साथी है दुनिया, पलक झपकते दूर हुई-
'सलिल' अँधेरे में देखा तो नजर न आया साया कौन?


-- दिव्यनर्मदा,ब्लागस्पाट.कॉम / संजिव्सलिल.ब्लागस्पाट.com

Comments

  1. उम्दा और अच्छी, सच्चाई के बेहद क़रीब.......

    ReplyDelete
  2. संजय जी ने आपकी लघुकथा मेल की और कहा की आज मेरा एक्साम है आप published कर देना आपकी रचनाएँ पडी तो एक सुखद अहसास हुआ अच्छा लिखते है आप !

    ReplyDelete
  3. कशिश ! आपका शुक्रिया दिया स्वच्छ सन्देश.

    शब्द-शब्द में भाव हैं, सचमुच निहित अशेष.

    लोकतंत्र की हार है लोभतंत्र की जीत.

    नाग-सांप में चयन की, घातक है यह रीत.

    पोल खोलकर कर सकें किंचित अगर सुधार.

    'सलिल' सृजन तब धन्य हो, सागर सुख-आगार.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...