Skip to main content

अमर शहीदों की याद में...........

जो आये थे इस धरती पर इक रह दिखा कर चले गए
जो सबको नवल रोशनी दे वो दीप जला कर चले गए
हाँ गूँज रहा हर और आज उदबोधन उनका जन जन में
आँखें आँसू से भर उठती जगती उनकी श्रद्धा मन में
हो गए अमर दे प्राण दान माँ की बलिवेदी पर अपना
कर गए पूर्ण जो देखा था स्वर्णिम आजादी का सपना
कुर्बानी की राहों पर हाँ हिम्मत से चलने वालों पर
मैं अपने छंद सुनाता हूँ इतिहास बदलने वालों पर

जब नाम गूंजता है उनका श्रद्धा से सर झुक जाते हैं
शोणित की गति हो तेज़ उठे जब याद वीर वो आते हैं
इस भारत माता के सपूत योद्धा अतुलित बलिदानी थे
गोरों के घुटने टिकावाये अद्भुत अचूक सेनानी थे
वो अथक लडे बन शूरवीर करने को युग का परिवर्तन
इस मातृभूमि पर लुटा दिया उन वीरों ने सारा जीवन
रण में बन बिजली टूट पड़े भारत को छलने वालों पर
मैं अपने छंद सुनाता हूँ इतिहास बदलने वालों पर

जलती थी भारत की धरती अंग्रेजी अत्याचारों से
भारतवासी महरूम रहे सत्ता के सब अधिकारों से
लगता था मेरा देश, मुल्क कायरता और गुलामी का
सर झुका झेलते थे सारे हाँ ये कलंक बदनामी का
तब उदित हुए योद्धा विचित्र, चमके बनकर इक अंगारा
थर थर थर हिला दिया मिलकर अंग्रेजों का शासन सारा
क्या और लिखूं मैं आंधी- तूफानों में पलने वालों पर
मैं अपने छंद सुनाता हूँ इतिहास बदलने वालों पर

जय जय जय अमर शहीदों तुम भारत में जन जन के प्यारे
है नमन तुम्हे शत बार नमन चमके जग में सब से न्यारे
यह सारा भारत शीश झुकाता, ऐसे वीर सिपाही तुम
हाँ अमर रहोगे कुर्बानी के पथ के अनुपम राही तुम
बन प्राण धड़कते हो तन में, मन का विश्वास बने हो तुम
बस यही दुआ करता हरदम न हो प्रकाश ये किंचित गुम
तम दूर करें जो धरती का सूरज सा जलने वालों पर
मैं अपने छंद सुनाता हूँ इतिहास बदलने वालों पर

Comments

  1. बहुत उम्दा !!
    अमर सहीदों की याद में आपने बहुत कुछ लिख दिया
    अरुण जी अच्छे लेखन के लिए बधाई !

    ReplyDelete
  2. अच्छी रचना
    देश के लिए आप वक़्त निकाल लेते है यही तो देशभक्ति है
    उम्दा लगा

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छा है अरुण सर
    आपका देशप्रेम आपकी कविताओं में झलकता है वास्तव में ये कविता देशभक्ति के भावः जगाने वाली है
    आज हमें शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर आतंकवाद से निपटने की जरूरत है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...