Skip to main content

पानी बचाएं: स्वच्छ सन्देश की तरफ से एक गुजारिश

जल की सुरक्षा
हमारी ज़िम्मेदारी
हम हिन्दुस्तानियों का ये फ़र्ज़ है कि हम पानी को बेजाँ खर्च न करें और न ही नदियों वगैरह को गन्दा करें. पानी बहुत अनमोल है. इसी पानी से हम जिंदा है और मैं, सन् 2005 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति जनाब ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा तैयार करी गई एक प्रेजेंटेशन यहाँ हाज़िर कर रहा हूँ. आप इस प्रेजेंटेशन को बड़े इत्मिनान से और दिल और दिमाग दोनों से देखिये और उसके बाद ख़ुद अपने मन से पूछिये.....आप अपने लिए क्या कर चुके है और क्या कर रहें हैं?

हर प्रकार की प्रसंशा उस ईश्वर के लिए है जिसमे उसने अपने अन्तिम ग्रन्थ कुरान में फ़रमाया- "हमने पानी से हर जीवित वस्तु को जीवन प्रदान किया" (अल-अम्बिया 30)
वास्तव में मानवों पर ईश्वर के उपकारों में से एक महान उपकार पानी है जैसा की पवित्र ग्रन्थ कुरान में ईश्वर का कथन है-
"फ़िर क्या तुमने उस पानी को देखा जिसे तुम पीते हो? क्या उसे बादलों से तुमने बरसाया अथवा बरसाने वाले हम हैं? यदि हम चाहें तो उसे अत्यंत खारा बना कर रख दें फ़िर तुम कृतज्ञता (शुक्र) क्यूँ नही करते" (अल-वाकिया 67-70)

पानी मानव के जीवन व्यतीत करने वाली चीजों में एक बहुमूल्य चीज़ है जिसका अनुभव छोटा बड़ा हर एक करता है. यह ऐसा उपकार है जिससे कोई भी चीज़ निर्लोभ नही हो सकती चाहे मनुष्य हो अथवा पशु अथवा पेड़-पौधे, खाने की चीज़ बनानी हो या पीने की, परिशुद्धता प्राप्त करनी हो या दवा बनाने की, कारीगरी हो या खेती बाड़ी का काम पानी के बिना यकीनन सम्भव नहीं.

इंसानियत चाहे कितनी भी तरक्की कर ले या तरक्की रुक जाए परन्तु वास्तविकता यह है कि पानी की ज़रूरत प्रतिदिन बढती ही जा रही है तथा हर ओर जल की सुरक्षा और बचत की परिचर्चाएं हर ओर हो रहीं है. पानी हर देश का मूल अर्थ और देश के विकास का आधार होता है उसकी उपलब्धि से मानवता प्रगति करती है जबकि उसके कम होने से बहुत साडी कठिनाईयों और आपदाओं का सामना करना पड़ता है. आज हर एक व्यक्ति पानी का दुरूपयोग कर रहा है. स्नानागार, शौचालय, घर और खेती तथा बागीचे की सिंचाई आदि में पानी की खपत ज़रूरत से ज्यादाः मात्रा में हो रही है.
अतः हम पर अनिवार्य है कि हम सब एक होकर जल कि सुरक्षा करें. उसे बेकार नष्ट न करें क्यूंकि किसी भी वस्तु का दुरूपयोग दरिद्रता और निर्धनता का कारण होता है.

Comments

  1. lagta hai aap sabo ki mansha sudhar rahi hai .......... sahi mudda uthaya hai ......

    ReplyDelete
  2. आपकी बात जन जन तक पहुंचे यही चाहूँगा !
    अच्छा सन्देश !

    ReplyDelete
  3. जयराम जी मंशा तब भी ठीक थी अब भी ठीक है बस फर्क है समय का !
    अब समय है इन मुद्दों का!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...