Skip to main content

हवाओ के बीच प्रेम पर्व की आहटे आना शुरू हो गई है। शहरों में तो इसका सीधा सा मतलब यही होता है कि पार्टनर बदलने का वक्त आ गया है। अब आपकी बेक सीट पर मधु बैठी पुरानी लगने लगी है, उसे बदल कर प्राची को गर्लफ्रेंड बनाने के जतन किए जा रहे है। कमोबेश कुछ ऐसा मधु भी सोच रही होती है कि प्रवीणअब पुराना हो चला, क्यो न जिग्नेश को लिफ्ट दी जाए। मेरे शहर में अब प्रेम नही उसका अभिनय किया जाता है। वो जो संत प्यार के नाम कुर्बान हो गया, अगर अब आकर देखे तो दुःख में ही उसके प्राण छुट जायेंगे। वेलेंतैने डे पर हाथो में लाल गुलाब और भावनाए पीछे की जेब में दबी होती है। शायरों के अशार उधार लेकर दिल की बाजी जीतने की होड़ होती है। कुछ कथित मर्दानों के लिए प्यार देह के भूगोल नापने से आगे बढ़ ही नही पाता, ऐसे ही अर्थहीन आसक्त किनारों से टकरा कर प्यार के समंदर की लहरे अपना माथा कूटती रह जाती है। प्रेम तो एक झीनी सी चादर की तरह होता है। आज के युवा इस चादर पर देह पिपासा की कीले ठोक देते है। उसके बाद प्रेम उन्मुक्त पंछी की तरह आकाश में नही उड़ता बल्कि देह की धरती पर कीलो से दबा रह जाता है। अपने अर्थ को खो देता है

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...