Skip to main content

करियर बनाने के नाम पर खुल रही हैं जिस्मफरोशी की दुकानें!

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर एक कार्यक्रम देख रहा था- 'द लार्ज प्लेन क्रैश'। इसमें दिखा रहे थे कि एवीयेशन कैरियर कितना जोखिम भरा है किसी पायलट के उपर प्लेन उड़ाते हुए कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। एक जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यहां केवल उन्हीं लोगों को रखा जाता है जो इसके लिये डिजर्व करते हैं, और इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने का साहस, समझदारी, योग्यता रखते हैं। इस इण्डस्ट्री के लिये योग्य पात्रों का चयन कई फिल्टर प्रक्रियाओं के बाद ही हो पाता है। कुल मिलाकर यह एक शानदार प्रक्रिया है जो जरूरी भी है।
अब बात करते है निजी स्वार्थ की खातिर किस तरह से इस बेहद जिम्मदारी वाले काम को ग्लैमर से जोड़कर वास्तविकताओं से मुंह मोड़ लिया गया है, और धोखाधड़ी करने के नये तरीके को अपनाया गया है। मेरठ कोई खास बड़ा शहर नही है और न ही अभी मेट्रो सिटी होने की राह पर चला है। इस शहर में अय्याशी और जिस्मफरोशी के नये-नये तरीकों को परोसने वाली दुकानें अब एवीयेशन इण्डस्ट्री में कैरियर बनाने की आड़ में चलने लगी हैं।
यहां एवीयेशन फील्ड में करियर बनाने के नाम पर बहुत सारे छोटे बड़े इंस्टीट्यूट खुल गये हैं जो लड़के-लड़कियों का दाखिला मोटी फीस वसूल करके कर रहे हैं। यहां ये लोग छात्रों को नये नये सपने दिखाते हैं और पूरे साल के पाठ्यक्रम में उन्हें केवल सजना संवरना ही सिखाते हैं कि आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाओ, बेहद चमकीला बनाओ। अगर कोई आपको देखे तो बस देखता ही रह जाये। इन सस्थानों में छात्रों को फ्लाइंग स्टूअर्ट, होस्ट मैनजमेन्ट, पब्लिक रिलेशन जैसी पोस्ट के लिये तैयार करते है। इसका पूरा पाठय्‌क्रम केवल भाषा, व्यक्तित्व, आवरण, तौर-तरीके पर ही सिमट कर रह जाता है। अब चूंकि बच्चे एक-एक लाख, अस्सी हजार, सत्तर हजार रुपये (यह फीस नामी संस्थान लेते हैं, छोटे-मोटे लोकल संस्थान केवल तीस, चालीस हजार रूपये में भी ये कोर्स करा रहे हैं) खर्च करके ये कोर्स करते है। इन संस्थानों का वातावरण बेहद गलैमर्स होता है। यहां बच्चों को फैशन, बनाव सिंगार के तौर-तरीके तो संस्थान सिखाता है लेकिन बच्चे इस खुले वातावरण में इनसे भी आगे की चार बातें सीखकर अपने जीवन में अपना रहे है।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ सब नई उमर के लड़के-लड़कियां हैं जो आपस में एक दूसरे को हर तरह से जान लेते हैं और सारी वर्जनाए और सीमाएं तोड़ देते हैं। इस तरह के कल्चर को यह संस्थान प्रमोट भी करते हैं और स्पेस व सुविधाएं भी मुहैया कराते हैं। यहां बच्चों का आपसे में एक दूसरे के प्रति शारीरिक संबंध बना लेना आम बात है क्योंकि उत्तेजक माहौल उन्हें यह सब करने को प्रेरित करता है। अब इसके बाद आता है अगला पड़ाव। मां-बाप ने बच्चों को महंगी फीस भरकर प्रवेश तो दिला दिया है लेकिन वहां बाद में क्या हो रहा है, यह उन्हें नहीं पता होता है। लड़कियां जब इस तरह के बनाव सिंगार को सीखती और अपनाती हैं तो इस काम के लिये भी पैसा चाहिये होता है। जो अब घर से मिलना होता नहीं है और ना ही वह बता पाती हैं कि उन्हें किस काम के लिये पैसा चाहिये। लेकिन वह यहां रहकर पैसा कमाने के दूसरे सोत्रों को भलीं-भांति पहचानने लगती हैं। इस तरह वह जाने अनजाने अपने आप को दूसरों के सामने पेश करने को भी मामूली बा मान लेती हैं और यह सब हौसला उनको मिलता है इन्ही संस्थानों से। यहां की हवा और घुट्टी में इन्हें घोल-घोल पिलाया जाता है कि आगे बढ़ने के लिये कुछ भी कर गुजरो, आपको एक बड़ा मॉडल, बड़ा व्यक्ति बनना है। इन सबके लिये अपने आपको बेचना मामूली कीमत है।
ये सभी संस्थान हमारी नई पीढ़ी को जिस्मफरोशी के नये नये तरीको से अपने आप को बेचने की कला सिखा रहे हैं। नई उमर की लड़कियां आर्कषण मे फंसकर अपने आपको मामूली चीजों के लिये स्वाहा कर देती हैं। आज के लड़के-लड़कियों के लिये अपनी वर्जिनिटी को खो देना एक मामूली बात हैं। यह हमें सोचना होगा की तरक्की और विकास को हम क्या कीमत चुकाकर ला रहे है।
प्रधान जी डॉट कॉम से साभार

Comments

  1. अच्छी जानकारी !!
    बहुत ही बढ़िया !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...