Skip to main content

डायन का अंत

चेगलेई जनजाति में एक गरीब परिवार रहता था। उनके घर में दो छोटे-छोटे बच्चे थे। पत्नी का नाम रूपा था। पति का नाम था कलियौंग। कलियौंग जी तोड़ मेहनत करता ताकि परिवार का पेट पाल सके। मजदूरी के चक्कर में उसे कई बार घर से बाहर भी रहना पड़ता था। ऐसे समय में पत्नी रूपा बहुत होशियारी से घर का ध्यान रखती। उन दिनों शांगबी डायन ने गाँव भर में तंक मचा रखा था। गाँव के जिस घर में पुरुष नहीं होते थे, वह वहाँ घुसकर स्त्रियों व बच्चों को खा जाती। उसके दोनों हाथ बहुत लंबे थे। दरवाजे बंद होने पर भी वह दीवारों की फाँकों से बच्चे उठा ले जाती। कलियौंग को तीन-चार दिन के लिए घर से बाहर जाना पड़ा। रूपा ने आश्वासन दिया-‘आप बेफिक्र होकर जाएँ। मैं घर और बच्चों का पूरा ध्यान रखूँगी। मुझे शांगबी से डर नहीं लगता।’ कलियौंग ने सूरज निकलते ही गठरी उठाई और चल दिया। रूपा मन ही मन भयभीत थी किंतु उसने बच्चों पर अपना भय प्रकट नहीं होने दिया।सूरज ढलते ही गाँववाले, शांगबी के कारण अपने-अपने घरों में घुस गए। रूपा ने भी बच्चों को खिलाया-पिलाया और सुला दिया। वह स्वयं लेटने ही लगी थी कि किसी ने दरवाजा खटखटाया,‘क्या कलियौंग घर पर हैं?’ रूपा ने शांगबी की आवाज पहचान ली। उसका सारा शरीर थर-थर काँप रहा था। पर उसने हिम्मत न हारी। कड़ककर बोली, ‘कलियौंग, तुमसे कोई मिलने आया है। दरवाजा खोल दूँ।’ अगली रात शांगबी डायन फिर आ पहुँची। रूपा से फिर वही झूठा जवाब दिया। र दिन तक इस तरह चलता रहा। पाँचवीं रात कलियौंग लौटा तो रूपा ने शांगबी की सारी घटना कह सुनाई। कलियौंग ने रूपा के कान में फुसफुसाकर एक तरकीब बताई। पाँचवीं रात जब शांगबी ने फिर आकर पूछा, ‘कलियौंग घर में है?’ रूपा तो पहले से ही तैयार थी। आवाज को रुआँसा बनाकर काँपते स्वर में बोली। ‘वे तो बाहर गए हैं। तुम कौन...हो?’ शांगबी ने उत्तर सुनकर होठों पर जीभ फिराई। बहुत दिनों बाद इंसान का खून और मांस मिलेगा। उसने दरवाजे की दरार से लंबा हाथ भीतर डाला ताकि बच्चे पकड़ सके। रूपा पहले ही बच्चों के साथ चारपाई के नीचे दुबक गई थी। कलियौंग ने तेज तलवार के एक ही प्रहार से शांगबी का हाथ काट डाला। डायन जोर से चीखी। सारा गाँव उसकी चीख सुनकर जाग गया और उस पर पत्थरों की बरसात होने लगी। शांगबी जान बचाकर भागी। उसने फिर कभी गाँव में न घुसने का वादा किया। गाँववालों ने कलियौंग के साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रूपा की तत्काल बुद्धि का भी सब लोहा मान गए।(साभारः भारत की लोक कथाएं, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।) आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. अच्छी कहानी है,जो लेखक है उसे बधाई !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...