Skip to main content

अनिद्रा इंसान को बना देती है शक्‍की


हान ब्रिटिश नाटककार विलियम शेक्सपियर ने चार सदी पहले लिखे अपने नाटक मैकबेथ में अनिद्रा का वहम या संदेह के बीच गहरा संबंध बताया था. अब वैज्ञानिकों ने पाया है कि अच्छी नींद की कमी का व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ सकता है.लंदन स्थित किंग्स कालेज के अध्ययन में यह पता चला है कि अनिद्रा और संदेह की आदत के बीच सीधा संबंध है. यह अध्ययन जर्नल सिजोफ्रेनिया रिसर्च के नए अंक में प्रकाशित हुआ है. प्रमुख अनुसंधानकर्ता डाक्टर डैनियल फ्रीमेन का कहना है कि हम पहले से जानते हैं कि खराब नींद के बाद हम पूरे दिन तनावग्रस्त रहते हैं. नींद की कमी हमारे विचारों को अस्त व्यस्त बना देती हैं. हमें दुनिया से बेखबर कर देती हैं. दिमाग में वहम या संदेह पैदा होने के लिए यह आदर्श स्थिति होती है. नियमित और अच्छी नींद मानसिक रूप से बेहतर रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 300 लोगों को शामिल किया और उनकी नींद के घंटों का विश्लेषण किया. फ्रीमेन ने बताया कि अनिद्रा के शिकार 70 फीसदी लोग वहम या संदेह के शिकार थे. यही नहीं अध्ययन में शामिल 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग गंभीर रूप से अनिद्रा से पीडि़त पाए गए. इन लोगों में गहरी असुरक्षा की भावना भी थी.

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...