Skip to main content

रोया हूँ बहुत...



रोया हूँ बहुत तब जरा करार मिला है
इस जहाँ से किसे सच्चा प्यार मिला है?
गुज़र रही है जिंदगानी इम्तेहान के दौर से,
एक ख़तम हुआ तो दूसरा तैयार मिला है
मेरे दामन को खुशियों का नही है मलाल,
गम का खजाना इसे बेसुमार मिला है
वो कमनसीब हें जिन्हें महबूब मिल गया,
मैं खुशनसीब हूँ मुझको इंतज़ार मिला है
गम नही है मुझको दुश्मन हुआ ज़माना,
जब दोस्त लिए हाथों में तलवार मिला है
सब कुछ खुदा ने तुमको कैसे दे दिया?
मुझे तो उसके दर से इंतजार मिला है

Comments

  1. आपकी नज्म दिल को छु गयी..बहुत ही प्यारा लिखा है आपने !!
    आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत बहुत आभारी है !!

    ReplyDelete
  2. वाकई बहुत खुबसूरत नज़्म है सोनिया जी आपकी. बहुत बहुत मुबारकबाद

    ReplyDelete
  3. बेहद सुंदर रचना सोनिया जी...
    क्या खूब लिखती हो आप !!

    ReplyDelete
  4. faraz ji kaha hai aajkal aap kuch pata hi nahi chal raha hai !!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...