Skip to main content

पाक की नापाक नौटंकी

पकिस्तान ज़ंग को लेकर जायदा ही कुछ उत्साहित सा नजर आ रहा है जबकि पीछे की सच्चाई से हम सभी बाकिफ है कही ऐसा न हो की पाक...महज एक नौटंकी कर रहा हो जिससे की भारत पर एक हल्का सा दबाब बन सके ! पर पकिस्तान का यह कदम उसके लिए ही खतरनाक साबित होने वाला है क्यों की भारत हर प्रकार से उससे शक्तिशाली है !! पकिस्तान का ये लहजा ऐसा लग रहा है जैसा की एक दीप बुझने से पहेले भभकता है वैसे ही हाल पकिस्तान का हो रहा है !!जब की असलियत पर नजर डाले तो ये है !!!

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की आशंका जताई है। सीआईए के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में चल रही उठापटक जम्मू-कश्मीर में भी फैल सकती है। इससे भारत को मजबूरन हमला करना पड़ सकता है।
‘ग्लोबल ट्रेंड्स 2015’ नाम से बुश प्रशासन को आगाह करती अपनी रिपोर्ट में सीआईए ने कहा है कि परंपरागत सैन्य क्षमता के हिसाब से भारत अपने पड़ोसी देश के मुकाबले बढ़त पर है। इसके अलावा भारत आर्थिक रूप से भी पाक से कहीं अधिक सक्षम है।


हथियारों की होड़ :

भारत जल्दी ही अपने परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी कर सकता है। पाकिस्तान भी इसी की देखादेखी परमाणु मिसाइलों की तैनाती करेगा। सीआईए का मानना है कि खनिज तेल की अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए भारत फारस की खाड़ी के देशों से अपने रिश्ते मजबूत करेगा, ताकि अरब देशों से पाक के रिश्तों में संतुलन स्थापित किया जा सके।
उबर नहीं सकेगा पाक :
भविष्य के विश्व परिदृश्य का आकलन करते हुए सीआईए ने कहा है कि पाक राजनीतिक, आर्थिक कुप्रबंधन से दशकों तक नहीं निकल पाएगा।
इसके अलावा घरेलू स्तर पर जंगल राज, भ्रष्टाचार और गुटीय संघर्ष से भी पाकिस्तान के उबरने की संभावना कम है।
‘सैन्य क्षमता में बदलाव ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का जोखिम निर्धारित करेगा।’
- सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए)

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...