Skip to main content

बाह रे अंधी सरकार तेरा खेल,निराला अकल लगाने में भी घोटाला


ओलंपिक में एक सूरमा ने देश को पदक दिलाया...सच देश में उत्साह देखते ही बन रहा था..सरकार को समझ नहीं आ रहा था की इस सूरमा के अहसानों को किस तरह चुकाया जाये आखिर पदक मिला है !!सरकार अपने आप को उसके सामने छोटा समझ रही थी की उसके लिए जो भी किया जाये सब कम ही है लेकिन कुछ तो करना ही था सो सरकार ने उस सूरमा को लगभग 3 करोड़ रुपए की नगद राशि और अन्य पुरुस्कारों से लाद दिया...बह मालामाल हो गया और वैसे भी वो तो मुह में सोने की चम्मच लेकर भी पैदा हुआ था ....उसके लिए कितने खुशी की बात थी की एक गोली ..खाली गोली ने उसे हीरो बना दिया!!सच देश को आप पर गर्व है !!


फिर कुछ महीने बाद

एक रात आतंकवादिओं ने मुंबई को घेर लिए खूब गोलियां चली ..खूब खून बहा ...खूब लाशें गिरी..देश ने कई शूरवीर सैनिकों ने अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा कर ली और अन्तः कई सैनिकों को सहीद होना पड़ा जो उनके लिए भी सच गर्व की बात थी !!और हमारी सरकार को उन सैनकों पर गर्व था इसी गर्व का नतीजा ये निकला की हमारी सरकार ने मरने वाले सैनिकों को ५-५ लाख रुपए की राशिः दी सच कितना अंतर है देश के गर्व में जो खाली गोली चलाता है मनोरंजन के लिए उसे ३ करोड़ और जो असली गोलियों को सीने पर खाता है उसे ५ लाख !! बाह रे तेरी लीला !!अब समझने में कोई समस्या नहीं है की आज के बच्चे पुलिस या सैनिक बनना क्यों नहीं चाहते...आखिर क्यों वे क्रिकेट या कोई खेलों में ही जाना चाहते है ! अगर ऐसा ही चलता रहा तो काफी मुसीबतें हमारे सामने आएँगी!!

Comments

  1. yah kisane kahaa pulis men sipaahi [pad aapani apani yogyataa anusaar samajh len ] nahii bananaa chaahate ?
    achchhaa tabhi har bar fauji sipahi bharati ke samay akasar bhid ko niyantit karane ke liye laathii chaarj hoti hai ? bhiid kii bhagadad
    men ek aadh mar jaate hain ?
    shaayad isii liye aap senaa men nahii gaye !?
    par upadesh bahutere :: duusaron ko mat sudhaaro ,khud sudharo ,jag sudharaa // hkud badalo yug badalaa

    ReplyDelete
  2. ' राम की शक्ति पूजा ' सूर्य कान्त त्रिपाठी निराला की रचना है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा