Skip to main content

बुश को पड़े जूते,सच दिल खुश हो गया

अचानक इराक़ पहुँचे अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को उस समय विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक इराक़ी पत्रकार ने उन पर दो जूते फेंके
ये राष्ट्रपति पद से हटने से पहले उनका आख़िरी इराक़ दौरा था. यहाँ से वो अफ़ग़ानिस्तान पहुँचे हैं.
इराक़ी प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें कहा गया है कि अमरीकी सेना वर्ष 2011 तक इराक़ से हट जाएगी.

जूता फेंकने की घटना उस समय हुई जब जॉर्ज बुश इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ प्रेस कॉफ़्रेंस कर रहे थे.
तभी इराक़ी टेलीविज़न पत्रकार मुंतदार अल ज़ैदी ने गालियाँ देते हुए बुश की ओर एक जूता फेंका। इसके तुरंत बाद ज़ैदी ने दूसरा जूता भी उनकी ओर फेंका लेकिन बुश ने चपलता दिखाई और वो बच गए.


बुश की प्रतिक्रिया


पहला जूता फेंकते समय ज़ैदी ने बुश से कहा, "ये इराक़ी लोगों की ओर से आपको आख़िरी सलाम है।"

दूसरा जूता फेंकते समय इराक़ी पत्रकार ने चिल्लाते हुए कहा, "ये इराक़ की विधवाओं, अनाथों और मारे गए सभी लोगों के लिए है।"


सुरक्षाकर्मियों ने मुंतदार अल ज़ैदी को अपने नियंत्रण में ले लिया। वो मिस्र स्थित चैनल अल बग़दादिया टीवी के लिए काम करते हैं.

अरब देशों में किसी को भी जूता दिखाना बेहद अपमानजनक माना जाता है.
हालाँकि जॉर्ज बुश ने कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. उनका कहना था, "मैंने अपने कार्यकाल में कई बार इस तरह की अजीब घटनाएँ देखी हैं. ये महज ध्यान आकर्षित करने का तरीक़ा था. इससे इराक़ी पत्रकार भी दुखी हैं."

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...