Skip to main content

भड़ास ब्लॉग पर से यसवंत जी की एक भड़ास आपके लिए

भड़ास ब्लॉग पर से यसवंत जी की एक भड़ास आपके लिए जो बताती है की आतंकवाद सीमा पार तो है लेकिन अपने देश की राजनीति ही आतंकवाद से कम नहीं है !!!


आतंकी हमला और मेरे मोबाइल पर आए तीन एसएमएस

SMS No.1Where is Raj Thackeray and his ''brave'' Sena? Tell him that 200 NSG Commandos from Delhi (No marathi manoos! All South & North Indians!) have been sent 2 Mumbai.

SMS No.2Goli ke jawab goli sey deney waley Maharastra k Dy CM RR Patil ki goli kaha gayi? Kaha gaya Mumbai ka so called rehnuma raj thakary, uski mumbai ko kyu bacha rahey hain gair marathi loag...Apni jaan deney waley NSG ke Major kya Marathi the....MNS ki sena ney maa ka doodh piya hai to bahar aayey...Jai Hind

SMS No.3Plz forward Raj Thackeray's phone no. if u find it. Dnt no where he is when u need him. We want him to go and save amchi mumbai alongwith his MNS goondas, ''THE" sons of the soil. Army, NSG commandoes are not Marathi Manoos...Why should they fight or lay their life for Mumbaikars......

उपरोक्त तीन एसएमएस आज मुझे दिन में मिले। पहला वाला शरद ने भेजा, दूसरा शलभ ने और तीसरे साथी का नाम मेरे सस्ते वाले मोबाइल में सेव नहीं है क्योंकि केवल 250 मोबाइल नंबर ही सेव करने की क्षमता मेरे मोबाइल में है और इन्हीं में से डिलीट व रिप्लेस व सेव करता रहता हूं। तो, इन तीनों
साथियों के एसएमएस में जो कामन बात थी वो राज ठाकरे और उनके लोगों को ये नसीहत देना कि बेटा, बहुत मराठी मराठी करते थे, अब जब फटी पड़ी है तो देखो किस तरह देश के कोने कोने से सेना में सेवा दे रहे जवान तुम लोगों की धरती बचाने के लिए अपनी जान देने आए हैं। अरे, राज ठाकरे और आर आर पाटिल, तुम लोगों में थोड़ी भी हिम्मत होती तो अपने लोगों को साथ लेकर आतंकवादियों से दो दो हाथ करने के लिए कम से कम सामने तो आते। लेकिन ये लड़ेंगे क्या, चेहरा तक दिखाने सामने नहीं आ रहे हैं।मैं इन तीनों एसएमएस को इसलिए यहां डाल रहा हूं ताकि आप लोग भी इसे अपने मोबाइल में टाइप कर या मेल में डालकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजें और बताएं कि क्षेत्र, जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा व मारपीट कराई ही इसलिए जाती है क्योंकि इसके आधार पर राजनीतिक लाभ लेना होता है और इस लाभ के जरिए देश या प्रदेश की सत्ता हासिल करनी होती है या सांसद या विधायक या पार्षद बनना होता है। ये जो राजनेता लोग हैं, वो इस वक्त सबसे गिरे हुए लोग हैं और दुर्भाग्य से इन्हीं लोगों के हाथों में देश के भविष्य को तय करने वाली नीतियों पर फैसला लेने की ताकत है। ऐसे में कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि क्षेत्र, जाति या धर्म के आधार पर राजनीति किए बिना ये कैसे चुनाव जीत पाएंगे। क्योंकि चुनाव में वोट मांगने किस आधार पर जाएंगे। जनता उनके काले कारनामों का हिसाब न मांगे इसलिए वो जनता को जाति, भाषा या धर्म के आधार पर लड़ा देते हैं, और जनता ससुरी पगलिया के लड़ भी जाती है। बस, फिर क्या, पोलराइजेशन तगड़ा हो जाता है। दे दनादन वोट गिरने लगते हैं हिंदू-मुस्लिम के आधार पर, हिंदी गैर हिंदी के आधार पर, दलित सवर्ण के नाम पर.........................धन्य है अपन का देश। और इस देश की हम जैसी जनता। हम साले चोर टाइप के लोग अपने खोल में जीते रहेंगे, राजनीति में नहीं आएंगे क्योंकि मान चुके हैं कि ये ठग्गूवों का काम है। और ठग्गू जब हम लोगों को आपस में लड़वा देते हैं तो भी हम नहीं समझ पाते कि ये जो चिरकूट ठग्गू हैं, हमें बिना मुद्दे को मुद्दा बनाकर लड़ा रहे हैं। हम भी करने लगते हैं जय हिंदू या मार मुस्लिम या अल्ला हो अकबर और काफिर हिंदू.......यही वक्त है समझने का। देश मुश्किल में हैं। सिस्टम भ्रष्टतम स्थिति में है। सब साले पैसा ले लेकर आतंकवादी घुसा रहे हैं। आईबी या इंटेलिजेंस या रा या सीबीआई या पुलिस.....सबमें दो तिहाई से ज्यादा लोग सेटिंग गेटिंग वाले हो गए हैं, जुगाड़ पानी से आए हुए लगते हैं.....किसी को कुछ खबर ही नहीं लगती कि आखिर इतने आतंकी इतने सारे हथियार लेकर कहां से चले आते हैं........अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत ज्यादातर देशों में आतंकवाद विरोधी कानून अलग से बनाए गए हैं लेकिन अपने देश के ये चिरकुट नेता साले कभी सोचते भी नहीं हैं कि आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा मानकर इससे निपटने के लिए समुचित कानून बनाया जाए। पुलिस तो बिना हेल्मेट के जा रहे दो पहिया वाले को पकड़कर वसूली करने में लगी रहती है, उसे कहां चिंता है कि कार की डिग्गी में विस्फोटक लादे टाई कोट वाले भाई साहब चले जा रहे हैं। उसे तो कार देखकर ही डर लगता है, पता नहीं कितना बड़ा सोर्स सिफारिश वाला होगा, वर्दिया न उतरवा दे.......।

क्या कहा जाए, कुछ कहा नहीं जाए
बिन कहे कुछ, रहा नहीं जाए.....

भड़ासियों, चलो कुछ हम लोग भी सोचा जाए इस दिशा में, कुछ करा जाए इस दिशा में, क्यों न रीजनीति में कूदा जाए हम लोग भी.....सोचो जरा.......कब तक शरीफ के नाम पर अपनी और अपने देश की मरवाते रहेंगे.....अब ढिठाई के साथ अच्छे लोगों को आगे बढ़ना चाहिए और उसी बेशरमी से अच्छी राजनीति करनी चाहिए जिस बेशरमी से गंदे नेता गंदी राजनीति करते हैं......लेकिन सवाल है कि बिल्ली के गले में घंटी बांधेगा कौन?

जय भडास


(हां, आतंकवादी हमले के मामले पर भड़ास के साथियों ने जिस तरह की भावोत्तोजक पोस्टें डाली हैं, उसे पढ़कर वाकई यह समझ में आता है कि सिस्टम के नाकारेपन को लेकर देशभक्तों के दिल में कितना दर्द है, मैं आप सभी लिखने वालों को सलाम करता हूं जो अपनी दिल की भड़ास को प्रकट निकाल पाए लेकिन इस भड़ास निकालने से ही दिल हलका कर लेने की जरूरत नहीं है। ये जो सीने में आग लगी है, इसे सही मंजिल तक पहुंचाना जरूरी है वरना कल को हम फिर शांत हो जाएंगे और परसों फिर कहीं आतंकी हमला होगा))

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...