Skip to main content

Posts

कुछ मुक्तक : --संजीव 'सलिल'

कुछ मुक्तक संजीव 'सलिल' दोस्तों की आजमाइश क्यों करें? मौत से पहले ही बोलो क्यों मरें.. नाम के ही हैं. मगर हैं साथ जो- 'सलिल' उनके बिन अकेले क्यों रहें?. * दोस्तों की आजमाइश तब करें. जबकि हो मालूम कि वे हैं खरे.. परखकर खोटों को क्या मिल जायेगा? खाली से बेहतर है जेबें हों भरे.. * दोस्तों की आजमाइश वे करें. जो कसौटी पर रहें खुद भी खरे.. 'सलिल' खुद तो वफ़ा के मानी समझ- बेवफाई से रहा क्या तू परे? Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com

लो क सं घ र्ष !: केक को खा के सिवइयों का मजा भूल गये

हम ने सुना है कि यात्रियों केा गिरहकट एक दूसरे के हाथ बेच लिया करते थे, बोलियाँ लगवाकर नीलाम करते थे, बेचारे मुसाफिर को खबर तक न होती थी। अब क्रिकेट प्रेमियों की भी जेब किसी न किसी रूप में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कटती है। आप कहेंगे कि हम यह नहीं मानते, न मानिये, यह तो मानेंगे कि आई0पी0एल0 (इण्डियन प्रीमियर लीग) जो बी0सी0सी0आई0 की एक उप समिति है, ने बड़ी बड़ी बोलियों पर मैचों की नीलामी की है। अब आप खुद सोचिये कि नीलामी छुड़ाने वाले घाटे का सौदा तो करेंगे नहीं, जितना खर्च करेंगे, उससे ज्यादा कहीं न कहीं से प्राप्त करेंगे। इतनी सी बात से आप यह सूत्र पा गये होंगे कि आई0पी0एल0 के कमिश्नर ललित मोदी और विदेश राज्यमंत्री शशि थुरूर के बीच झगड़ा किस बात का था और सुनंदा पुष्कर का क्या किस्सा है। सभी अपनी अपनी बचत में एक दूसरे की पोल खोल रहे थे और यह जनता है कि सब जानती है। इस संक्षेप को अगर विस्तार दिया जाय तो कहानी लम्बी हो जायेगी काफी खुलासा हो चुका है। बात पूछोगे तो बढ़ जायगी फिर बात बहुत। बस थोड़ा और स्पष्ट कर दूं। टवेंटी-20 मैंचेों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय आई0पी...

लो क सं घ र्ष !: पाकिस्तान की हठधर्मी

26.11.2008 को हमला हुआ भारत के शहर मुम्बई में कई स्थानों पर। पुलिस द्वारा एक आतंकी अज़मल आमिर कस्साब को जिन्दा गिरफ्तार करने का दावा किया गया। यह जांच करना कि अज़मल आमिर कसाब कौन है, कहां से और कैसे आया, सम्बन्धित मुकदमे के विवेचक का काम था जो उन्होंने किया। उसकी संलिप्तता पर निर्णय न्यायालय को देना है जिससे मुझे कोई मतलब नहीं, इसलिए कि उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसी मुकदमे में दो और लोगों को अभियुक्त बनाया गया जिनके नाम क्रमशः फहीम अरशद अन्सारी और सबाउद्दीन हैं। सबाउद्दीन को उत्तर प्रदेश एस0टी0एफ0 ने 10.02.2008 को लखनऊ से और फहीम अरशद अन्सारी को 10.02.2008 को रामपुर से गिरफ्तार करने का दावा उत्तर प्रदेश एस0टी0एफ0 द्वारा किया गया, जो गिरफ्तारी के बाद लखनऊ व बरेली जेल में रखे गये और बराबर मुम्बई पर हुए हमले की तारीख तक उन्हीं जेलों में रहे, फिर भी उन्हें मुम्बई हमलों का अभियुक्त बताकर उनके विरूद्ध मुकदमे कायम किये गये और उन मुकदमों का परीक्षण मुम्बई की विशेष न्यायालय में हुआ। परीक्षण पूरा हो चुका है, बहस समाप्त हो चुकी है, निर्णय शेष है लेकिन यह सब होते हु...

लो क सं घ र्ष !: कानून के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं

उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक पुलिस विभाग के लोग आये दिन थानों में बने यातना गृहों में लोगों को इतनी यातनाएं देते हैं कि मौत हो जाती है। कल सीतापुर व एटा जनपद में पुलिस हिरासत में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। थानों का प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक होता है और कोतवाली का इंचार्ज निरीक्षक होता है। इन थानों की व्यवस्था देखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और अंत में पुलिस महानिदेशक होता है। इन थानों को उप जिला मजिस्टेट जिला मजिस्टेट कमिश्नर, डिप्टी सचिव गृह, संयुक्त सचिव गृह व प्रमुख सचिव गृह होता है। सरकार स्तर पर गृहमंत्री व मुख्यमंत्री होते हैं। इतनी लम्बी चौड़ी कतार निरीक्षण करती रहती है जिसका खर्चा अरबों रुपये होता है और इसके बाद भी पुलिस हिरासत में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस की स्तिथि संगठित अपराधी गिरोहों जैसी हो गयी है। आम आदमी थाने जाने में कतराता है वहीँ अपराधियों की सैरगाह थाना होता है। थानों के परंपरागत अपराध से स्थायी मद से आये होती है जिसका बंटवारा ऊपर से नीचे तक होता है...

लो क सं घ र्ष !: ब्लॉग उत्सव 2010

सम्मानीय चिट्ठाकार बन्धुओं, सादर प्रणाम, आज दिनांक १९.०४.२०१० को ब्लोगोत्सव-२०१० के अंतर्गत प्रकाशित पोस्ट का लिंक ब्लोगोत्सव - २०१० : मिले सुर मेरा तुम्हारा http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_18.html ब्लोगोत्सव - २०१० तीसरे दिन के कार्यक्रम में आपका स्वागत है http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_6687.html ब्लोगोत्सव - २०१० : मैंने देखा है बीसवीं सदी का पूर्वार्द्ध http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_5630.html ब्लोगोत्सव - २०१० : आईये अब ज़रा काव्य की ओर मुड़ते हैं http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_19.html कविता में छिपे दर्द को महसूस करने के लिए आईये चलते हैं .... http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_4681.html ब्लोगोत्सव - २०१० : आईये अब काव्य पाठ का आनंद लेते हैं http://www.parikalpnaa.com/ 2010/04/blog-post_6274.html श्रेष्ठ पोस्ट श्रृंखला के अंतर्गत आज श्री रवि रतलामी का आलेख http://www.parikalpnaa.com...

लो क सं घ र्ष !: जहां बाजू सिमटते हैं, वहीं सय्याद होता है।

डा0 इकबाल ने कभी अपनी एक कविता की पंक्ति में कहा था कि यूनान, मिस्र, रोम सभी मिट गये लेकिन हिन्दुस्तान का नामो निशान अब भी बाकी है। आज की बात अगर कही जाय तो सच यह है कि हम में उभरने की संभावनायें देखकर अनेक देश हम को मिटाने के लिये तरह-तरह की चालें चल रहे हैं। पड़ोस के और दूर के देश भी कभी खुलकर और कभी छुपकर हम पर वार करते हैं। पड़ोस की दास्तान मालूम ही है, पाकिस्तान से कई युद्ध भी हुए, कई बार सुलह हुई, ताशकन्द और शिमला में बाते हुई, आगरा में कोशिश हुई, लाहौर बस यात्रा की गई लेकिन बात वहीं की वहीं रही। तिब्बत तथा दलाई लामा को लेकर चीन से खटापटी जो 1962 से शुरू हुई अब भी किसी न किसी रूप में जारी है। श्रीलंका से भी तमिलों व शान्ति सेना को लेकर दिलों में सफाई नहीं आ सकी। बंगला देश से कभी बनती है कभी घुसपैठ और पानी को लेकर बात बिगड़ जाती है। नेपाल हमारा मित्र था लेकिन प्रचण्ड को लेकर तनाव गले की हड्डी बना। बहुत समय तक रूस हमारा सच्चा मित्र बना रहा, फिर रूस खण्डों में बटा, भारत की नीतियां भी गड़बड़ायी। जाहिर शाह के जमाने तक अफगानिस्तान विश्वसनीय था, अब जो हाल है देख ही रहे है...