Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: अलि को पंकिल कर देता...

बंधन का ज्ञान किसे है , सन्दर्भ शून्य कर देता । मादक मकरन्द लुटाता , अलि को पंकिल कर देता ॥ भवसागर जीवन नैया , लघुता पर रोदन करती । इश्वर की माया विस्तृत , कर्मो का शोधन करती ॥ प्रणय ज्वाल में तिल तिलकर जीवन का जलते जाना । प्रतिपल लघुता आभाषित , संयम का गलते जाना ॥ डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल " राही "

लो क सं घ र्ष !: मीडिया के खौफनाक दस्ते

उस दिन ट्रेन से लौट रहा था। जैसा कि स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है, उसी दरम्यान किसी ने कसाब-कसाब चिल्लाया। हर शख्स की निगाहें खिड़की से चिल्ला रहे उस शख्स पर और जिस चार साल के बच्चे को वह सम्बोधित कर रहा था की तरफ गयी। अफरा-तफरी के माहौल में न जाने कहां से एक चुप्पी और फुसफुसाहट सी आयी और धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया। हमने कसाब के बारे में काफी देर तक सोचा। और जिस भी निष्कर्ष पर पहुंचते वहां कहीं न कहीं मीडिया नजर आती। मीडिया ने इस तरह चिल्ला-चिल्लाकर यह नाम लिया कि आज हर शख्स इससे वाकिफ हो गया है। कुछ शब्द ऐसे हो जाते हैं जिनके संबोधन से पहले हमें बड़ी संजीदगी से अपने आस-पास देखना होता है। और अगर कहीं वह खुद के धर्म व निवास स्थान से जुड़ा हो तो और भी। ऐसा ही एक शब्द आजमगढ़ पिछले दिनों प्राइम टाइम में राष्ट्रीय उत्सुकता का विषय बना। जिन वजहों से आजमगढ़ जाना गया उन घटनाओं को बीते साल भर होने जा रहे हैं। पर घटनाएं जैसे-जैसे पुरानी हो रही हैं उस पर जमीं धूल की परत औरों के मन में इसके प्रति और कुंठा भरती जा रही है। जो भी हो आजमगढ़ आज मानवाधिकार हनन के सबसे बड़े मरकज के रुप...

धीरे धीरे कनवा म प्रेम रस घोले रे॥

बादल कड़के बिजली चमके॥ मेघा तिव तिव बोले रे॥ आधी रात के सेज के उपरा ॥ पवन आय झकझोरे रे॥ धीरे धीरे कनवा म प्रेम रस घोले रे॥ पानी बरषे बादल बरषे ॥ नदिया हिलोरे रे॥ पापी papihaa जुएनव जूनी॥ piv पिव बोले रे॥ धीरे धीरे कनवा म प्रेम रस घोले रे॥ अचरा उडे चदरा उडे॥ मौसम बोली बोले रे॥ रतिया म बदरा ॥ देहिया टटोले रे॥ धीरे धीरे कनवा म प्रेम रस घोले रे॥

लो क सं घ र्ष !: सरकारी गुन्ड़न से बंधू , बोलौ कैसे जान बची॥

नेता पुलिस दुऔ हत्यारे ,कैसे मान सम्मान बची। सरकारी गुन्ड़न से बंधू, बोलौ कैसे जान बची ॥ नेता जी सत्ता के बल पर, घर औ जमीन हथियाय रहे। जो करें शिकायत थाने पर, थानेदारो लातियाय रहे ॥ असहाय गरीब किसानन कै, अब कैसे खेत मकान बची। सरकारी गुन्ड़न से बंधू, बोलौ कैसे जान बची ॥ अपराधी चोर लुटेरा अब, सत्ता कै दामन थाम रहे। औ बड़े-बड़े आइ ए एस , सब उनका ठोक सलाम रहे ॥ कैसे देश की महिमा, कैसे देश कै गौरव गान बची। सरकारी गुन्ड़न से बंधू, बोलौ कैसे जान बची ॥ जहाँ देखो ठेकेदारन कै, बस अब तौ तूती बोल रही। माफिया कै नजर भाई टेढी , अफसरन कै कुर्सी डोल रही॥ कैसे ई दूषित समाज से, भारत कै पहिचान बची। सरकारी गुन्ड़न से बंधू , बोलौ कैसे जान बची॥ ईमानदार अधिकारीं का सत्ता कै गुंडे डांट रहे। भष्टाचारी अफसर नेता, सब मिलिकै बन्दर बाँट रहे॥ सीधे साँचे अधिकारिन कै , अब कैसे ईमान बची। सरकारी गुन्ड़न से बंधू , बोलौ कैसे जान बची॥ मोहम्मद जमील शास्त्री

लो क सं घ र्ष !: अनगिनत नाम बंधन के

नियति ,कर्म या भाग्य ईश, अनगिनत नाम बंधन के। अनचाहे ही अनुबंधित, है सारे जीव जगत के ॥ यह धरा स्वर्ग हो जाए, क्या मानव जी पायेगा । पतझड़ में कलिका फूले , क्या सम्भव हो पायेगा ॥ पुष्पों को तोड़ पुजारी , साधना सफल करता है। पाषाण ह्रदय का मन भी, क्या उसे ग्रहण करता है॥ डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

''हिन्दुस्तान का दर्द'' के सभी लेखकों एवं पाठकों को संजय सेन सागर का नमस्कार

हिन्दुस्तान का दर्द के सभी लेखकों एवं पाठकों को संजय सेन सागर का नमस्कार,एक लम्बा अरसा गुजार गया आप लोगों से इम्तियान से चर्चा नहीं कर सका जिसका मुझे तहे दिल से खेद है..मे तो हमेशा आप लोगों से चर्चा करना चाहता था ओर मैं बार बार ब्लॉग पर आया भी लेकिन समय ना दे सका... हिन्दुस्तान के दर्द की बात करने वाले इतने दिल वाले तो होते ही है की मुझे माफ़ कर सके तो आशा मुझे माफ़ी मिल जायेगी! तो ना आने की बजह और सुन लीजिये दरअसल फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर जी मेरे सागर जिले मे आये थे और काफी चर्चा के बाद एक फिल्म लिखनी थी उनके लिए..फिल्म लगभग पूरी लिखी जा चुकी है कुछ काम बाकी है..लेकिन अब मे फुर्सत हूँ तो अब तो आता ही रहूँगा..आप लोग भी आते रहिये..और जैसे ही फिल्म बनती है आप सबको खबर कर दूंगा ठीक है तो .. जय हिन्दुस्तान -जय यंगिस्तान आपका संजय सेन सागर आगे पढ़ें के आगे यहाँ

चले आओ भैया पियारे की हे जी॥(अवधी)

बहिनी पियारी चिठिया लिख भेजय .. चले आओ भैया पियारे की हे जी॥ कैसे के आई बहिनी tohare के देशवा॥ प्यास लगी बड़ी जोर की हे जी॥ गलियां गलियां भैया कुअना खोदौबय॥ घुततघुटा चले आयो की हे जी॥ बहिनी पियारी चिठिया लिख भेजय ॥ चले आओ भैया पियारे की हे जी॥ kaisen की आई बहिनी तोहरे के देशवा॥ भूख लगे बड़ी जोर की हे जी ॥ गलियां गलियां भैया जेवना प्रोस्बय॥ जेवत जेवत चले आओ की हे जी॥ बहिनी पियारी चिठिया लिख भेजय .. चले आओ भैया पियारे की हे जी॥