Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सत्‍यमेव जयते

जेनेरिक दवाओं के रास्‍ते में भी गड्ढे हैं आमिर, संभल के

♦ अजित कुमार अजित न तो पत्रकार हैं, न साहित्‍यकार। शुद्ध नौकरी-पेशा आदमी हैं। सत्‍यमेव जयते के बाद जब इस साइट के मॉडरेटर ने अपनी एफबी वॉल पर यह टिप्‍पणी की कि सत्‍यमेव जयते देखते हुए आंसू नहीं, आज आंखों में खून उतर आया, तो अजित ने वहां कुछ टिप्‍पणियां की। हमने उनसे अनुरोध किया कि आप अपने अनुभव विस्‍तार से लिखें। उन्‍होंने इस बात की परवाह किये बिना हामी भर दी कि उनके लिखने से उनकी पेशागत जिंदगी पर असर पड़ सकता है। हमने उन्‍हें अतिरिक्‍त सावधानी के लिए किसी और नाम के इस्‍तेमाल की सलाह भी दी, लेकिन उन्‍होंने कहा कि नाम जाने दीजिए। सच के साथ खड़ा होना ज्‍यादा मायने रखता है। आप पढ़िए कि अजित अपने अनुभव की गठरी से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के कितने भयावह पहलू सामने रख रहे हैं :  मॉडरेटर … मे डिकल रिप्रेजेंटेटिव  … बचपन में ये नाम सुनते ही एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर आंखों के सामने आती थी जो कि प्रेस किये हुए कपड़े, चमकते जूते और गले में टाई लगाता है, हाथों में चमड़े का लाल रंग का अटैचीनुमा बैग लेकर डॉक्टरों से मिलने जाता है। अंग्रेजी में बातें करता है और डॉक्टरों को नवीनतम औषधियों की...

एक दिन के तमाशे के लिए पूरी जिंदगी को बोझिल न बनाएं

♦ आमिर खान   … वि वाह जीवन का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह साझेदारी है। इस मौके पर आप अपना साथी चुनते हैं, संभवत: जीवन भर के लिए। ऐसा साथी जो आपकी मदद करे, आपका समर्थन करे। हम शादी को जिस नजर से देखते हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण है। शादी को लेकर हमारा क्या नजरिया है, इस पर हमारा जीवन निर्भर करता है। आज मैं मुख्य रूप से नौजवानों का ध्यान खींचना चाहता हूं। जो शादीशुदा हैं, वे अच्छा या बुरा पहले ही अपना चुनाव कर चुके हैं। भारत में  हम शादी के नाम पर कितनी भावनाएं, सोच, कितना समय और कितना धन खर्च करते हैं! विवाह के एक दिन के तमाशे पर हम न केवल अपनी जमापूंजी लुटा देते हैं, बल्कि अक्‍सर कर्ज भी लेना पड़ जाता है, किंतु क्या हम ये सारी भावनाएं, समय, प्रयास और धन विवाह में खर्च करते हैं? मेरे ख्याल से नहीं। असल में, हम इन तमाम संसाधनों को अपने विवाह में नहीं, बल्कि अपने विवाह के दिन पर खर्च करते हैं। बड़े धूमधाम से  शादी विवाह के अवसर पर अक्‍सर यह जुमला सुनने को मिलता है। विवाह उत्सव को सफल बनाने के लिए हम तन-मन-धन से जुटे रहते हैं। मैं उस दिन कैसा लगूंगा? समाज मुझे और म...

सत्‍यमेव जयते : बड़ा विजेता कौन, आमिर या स्‍टार?

आमिर को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटी बचाओ अभियान से जुड़ने का न्‍यौता दिया है। कन्‍या भ्रूण हत्‍या को लेकर आमिर आज राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री से भी मिले हैं। यह सब  उनके पहले टीवी शो 'सत्‍यमेव जयते' का असर है। इस शो पर स्‍टार इंडिया और  आमिर खान  का बड़ा दांव लगा है। अब तक मिल रहे संकेतों से दांव सफल लगता है। चुनौती है, यह सफलता बनाए रखने की।   आमिर खान:    आमिर खान  का टेलिविजन पर यह पहला शो है। इसलिए बतौर होस्‍ट उनकी छवि दांव पर थी। वह यह छवि पुख्‍ता करने में सबसे आगे निकल गए हैं और उनकी ब्रांड वैल्‍यू काफी मजबूत हुई है।    वह इस शो के प्रत्येक एपीसोड के लिए तीन करोड़ रुपए फीस ले रहे हैं। किसी शो की एंकरिंग के लिए अभी तक बॉलीवुड में किसी भी स्टार को इतनी रकम न कभी मिली है और न ही कभी ऑफर की गई है।  अमिताभ बच्चन  (कौन बनेगा करोड़पति), शाहरुख खान (कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी पास से तेज हैं), सलमान खान (बिग बॉस, दस का दम),  अक्षय कुमार  (खतरों के खिलाड़ी, मास्टर शे...